उप्र में 1101 ग्राम पंचायतें होंगी हाईटेक
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल हाईस्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा के साथ डाटा संप्रेषण एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। जिले की सभी 1101 ग्राम पंचायतों को आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के जरिए कवर करने के साथ कनेक्टीविटी बनाने की योजना है।
बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार, जिले की सभी 1101 ग्राम पंचायतों तक ओएफसी कवरेज होने से जहां ग्राम पंचायतों को सीधी कनेक्टीविटी मिलेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खुलने वाली बैंक शाखाओं को भी मांग पर तत्काल लीज लाइन कनेक्टीविटी दी जा सकेगी। इस सेवा के शुरू होने से जिले के किसी भी कोने में बैठकर पलक झपकते ही न केबल डाटा का आदान-प्रदान किया जा सकेगा, बल्कि हाईस्पीड इंटरनेट सेवा के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि का भी उपयोग किया जा सकेगा।

इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन किए जाने की योजना भी साकार हो सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों तक ओएफसी कवरेज एवं कनेक्टीविटी के लिए खाका बनाकर भेज दिया गया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications