जानें 2021 में किस YouTube स्टार ने कमाए सबसे ज्यादा पैसे, देखें टॉप 10 की लिस्ट
यूट्यूब (YouTube) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने कई क्रिएटर्स के सफल करियर के लिए लॉन्चपैड के रूप में काम किया है और इसने कई युवाओं को बेहतर करियर प्रदान किया है। आज बहुत सारे YouTubers हैं और करोड़ों रुपये कमाए है।

हाल ही में, फोर्ब्स द्वारा YouTube स्टार्स की अनुमानित आय जारी की थी और यहां, हम आपको बताएंगे दुनिया के उन युट्यूबर्स के बारे में जिन्होंने 2021 के साल में सबसे ज्यादा पैसे कमाएं हैं और वो भी यूट्यूब पर वीडियो बनाकर।
2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला YouTuber कौन है?
इस सूची में सबसे ऊपर 23 वर्षीय अमेरिकी जिमी डोनाल्डसन (Jimmy Donaldson) हैं, जिन्हें मिस्टरबीस्ट (MrBeast) के नाम से जाना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार MrBeast 2021 में YouTube के माध्यम से सबसे अधिक कमाई करने वाले युट्यूबर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि मिस्टर बीस्ट ने 2021 में YouTube से मिलियन 54 मिलियन डॉलर यानी करीब 41.68 करोड़ रुपये कमाए है। मिस्टरबीस्ट अपने बड़े-पैसे देने वाले, स्टंट और धर्मार्थ पहल के लिए भी प्रसिद्ध है, जिसमें नेटफ्लिक्स का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो स्क्विड गेम का वायरल वीडियो भी शामिल है, जिसने विजेता को $446,000 का पुरस्कार दिया था।
उनके YouTube चैनल के वर्तमान में 89 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। साथ ही उन्होंने 10 वर्षीय टॉय रिव्यूवर रयान काजी को भी पीछे छोड़ दिया है, जो आमतौर पर साल की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहते थे।
मिस्टरबीस्ट के बाद YouTuber जेक पॉल का नाम आता हैं, जो पेशे से एक बॉक्सर भी हैं। उन्होंने पिछले साल अनुमानित $45 मिलियन कमाए है। इसके बाद नाम आता है मार्कीप्लायर का जिन्होंने 2021 के साल में YouTube से करीब $38 मिलियन की कमाई की है।
2021 के टॉप 10 YouTubers जिन्होंने कमाए सबसे ज्यादा पैसे
फोर्ब्स के अनुसार, 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2021 तक YouTubers की अनुमानित कमाई इस प्रकार है:
1. मिस्टरबीस्ट (MrBeast) - $54 मिलियन
2. जेक पॉल (Jack Paul) - $45 मिलियन
3. मार्किप्लियर (MarkiPlier) - $38 मिलियन
4. रेट और लिंक (Rhett & Link) - $30 मिलियन
5. अनस्पीकेबल (Unspeakable) - $28.5 मिलियन
6. लाइक नास्त्य (Like Nastya) - $28 मिलियन
7. रयान काजी (रयान की दुनिया) Ryan Kaji (Ryan's World) - $27 मिलियन
8. ड्यूड परफेक्ट (Dude Perfect) - $20 मिलियन
9. लोगान पॉल (Logan Paul) - $18 मिलियन
10. प्रेस्टन (Preston) - $16 मिलियन
इस लिस्ट में नसत्या (Like Nastya) सबसे कम उम्र की महिला यूट्यूब स्टार है जिन्होंने इस 10 टॉप YouTube स्टार्स की लिस्ट में अपना नाम बनाया है। नसत्या ने 2021 में 28 मिलियन डॉलर की कमाई की हैं। हालांकि इस साल में भारत का एक भी YouTube स्टार टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहा है।
इस लिस्ट में सब बाहर के ही यूट्यूब स्टार्स हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा पैसे कमाए है। भारत के टॉप YouTubers में भुवन बाम, अमित भड़ाना, गौरव चौधरी, आशीष चंचलानी और कैरी मिनाती जैसे कई युट्यूबर्स है जो हर साल लाखों रुपये सिर्फ वीडियो बनाकर कमाते हैं, लेकिन दुनिया के टॉप YouTubers में जगह नहीं बना पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







