Hisense 2024 Smart TVs 2024 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता
Hisense ने भारतीय बाजार में स्मार्ट टीवी की नई रेंज पेश की है। इस नए लाइनअप में अलग-अलग बजट और एडवांस्ड फीचर्स वाले कई मॉडल्स को शामिल किया गया है।
इन्हें 20 जुलाई से शुरू होने वाली Amazon Prime Day Sale और Flipkart G.O.A.T सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। तो चलिए आपको आगे इनकी कीमत व फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Hisense Q7N QLED TV- Q7N QLED TV प्रीमियम एंटरटेनमेंट के लिए तैयार किया गया है। यह IMAX सर्टिफिकेशन बेज़ल-लेस डिज़ाइन और 55 से 100 इंच के साइज के साथ आता है। जो यूजर को 4K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और डॉल्बी विजन ऑफर करता है।
शानदार ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस और DTS X के साथ 61W स्पीकर शामिल किए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें 4 HDMI 2.1 पोर्ट, बिल्ट-इन एलेक्सा और स्क्रीन शेयरिंग और एयरप्ले 2 के लिए सपोर्ट मिलेगा।

Hisense U7N मिनी LED TV- वहीं Hisense U7N मिनी LED TV को कंपनी ने 55 और 65 इंच में उपलब्ध कराया है। इसमें 240Hz रिफ्रेश रेट, 1500 निट्स ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन ऑफर करता है।
बेहतर साउंड के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 49W स्पीकर शामिल हैं। यह मॉडल प्रीमियम रिमोट कंट्रोल के साथ भी आता है।

Hisense U6N Pro मिनी LED TV - U6N Pro कम दाम में कई फैसलिटी से लैस है। इसमें क्लियर देखने के लिए मिनी LED और फुल ऐरे लोकल डिमिंग शामिल किया गया है। यह टीवी 55 और 65 इंच में उपलब्ध कराया गया है।
इसमें 4K रिजॉल्यूशन, क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और डॉल्बी विजन की फैसलिटी भी मिल रही है। बेहतक साउंड के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 20W स्पीकर शामिल किए गए हैं।
Hisense E68N 4K TV - Google TV यूजर्स के लिए E68N प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत है। इसे 43 और 55 इंच में उपलब्ध कराया गया है। इसमें सामग्री ब्राउजिंग और कंट्रोल, 4K रिजॉल्यूशन, क्वांटम डॉट कलर और 4K AI अपस्केलर तकनीक के लिए Google सपोर्ट शामिल है। बेहतन साउंड के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस, बिल्ट-इन एलेक्सा, स्क्रीन शेयरिंग और एयरप्ले 2 के साथ 24W स्पीकर शामिल किए गए हैं।
कीमत और उपलब्धता- इन नए मॉडल्स की शुरूआती कीमत Amazon.in पर Q7N के लिए 53,999 रुपये है। वहीं U6N Pro की शुरूआती कीमत Flipkart.com पर 59,999 रुपये है।
U7N के 55 इंच मॉडल की कीमत 79,999 रुपये और 65 इंच मॉडल की कीमत 1,14,999 रुपये है, इन्हें ग्राहक Flipkart और Amazon दोनों ऑनलाइन साइट्स से खरीद सकेंगे।
E68N के 43 इंच मॉडल के लिए 29,999 रुपये और 55 इंच मॉडल के लिए 41,999 रुपये शुरूआती कीमत तय की गई है, जो Flipkart और Amazon पर उपलब्ध है। बता दें, सभी मॉडल्स की बिक्री 19 जुलाई 2024 से शुरू कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








