Home
News

शानदार फीचर्स के साथ MWC 2018 में लॉन्च होगा Nokia 4

By Neha

HMD ग्लोबल 25 फरवरी से बार्सिलोना में आयोजित होने वाले MWC 2018 में अपने फ्लैगशिप नोकिया स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस इवेंट में लॉन्च होने वाले नोकिया स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कई रूमर्स और जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

कहा जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 लॉन्च करेगी। हाल ही में NokiaPowerUser की तरह से एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि वर्ल्ड मोबाइल कॉन्ग्रेस इवेंट में एचएमडी ग्लोबल नोकिया 4 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।

शानदार फीचर्स के साथ MWC 2018 में लॉन्च होगा Nokia 4

नोकिया 4 के बारे में कहा जा रहा है कि कंपनी इस समय नोकिया 3 का प्रॉडक्शन कर रही है, जिसे नोकिया 4 से रिप्लेस कर सकती है। हालांकि फिलहाल नोकिया 4 के किसी फीचर्स और स्पेक्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगल 450 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है।

नोकिया 4 को पहली बार नोकिया कैमरा ऐप के टियरडाउन में स्पॉट किया गया था। तभी से इस फोन के लॉन्च को लेकर रूमर्स सामने आ रहे हैं। बता दें कि नोकिया 7 प्लस को भी सबसे पहले नोकिया कैमरा ऐप के टियरडाउन में देखा गया था, जिसके बाद इस फोन की लाइव इमेज भी सामने आई थी।

नोकिया 7 प्लस की लाइव इमेज को देखकर कहा जा सकता है कि ये 6 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही इस फोन में थिन चारों तरफ बैजल दिए होंगे, जो इस फोन की स्क्रीन को और बड़ा लुक देंगे। कंपनी इस फोन को फुल स्क्रीन डिजाइन के साथ लॉन्च करने वाली है। लीक इमेज के अनुसार, इस फोन के फ्रंट में राइट साइड में एक कैमरा दिया होगा और उसके साइड में फ्रंट में ही नोकिया का लोगो दिया होगा।

इमेज देखकर कहा जा सकता है कि इस फोन में कोई फिजिकल बटन नहीं होगा और ये फोन ऑन स्क्रीन नेविगेशन की के साथ आ सकता है। नोकिया 7 प्लस एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। ये फोन फीचर्स बैंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, जिसमें सामने आया था कि इस फोन में स्नैपड्रेगन 660 SoC प्रोसेसर दिया होगा। इस फोन में डुअल रियर केमरा सेटअप दिया है और फोन की बॉडी ग्लास की जगह मैटल बॉडी की होगी, जो इस फोन को मजबूत फोन की कैटिगिरी में पेश करता है।

How to use Google Map Without Internet ? (Hindi)

उम्मीद की जा रही है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 7 प्लस को भारतीय यूजर्स के लिए 20,000 रुपए में पेश कर सकती है। वहीं नोकिया 4 की बात करें, तो ये फोन भी बजट कैटेगिरी में पेश किया जा सकता है और इस फोन की कीमत करीब 15000 रुपए के आसपास हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
NokiaPowerUser ki ek report aayi hai, jisme kaha ja raha hai ki MWC 2018 event me HMD Global Nokia 7 Plus ki aur nokia 1 ke sath nokia 4 bhi launch kar sakta hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X