Home
News

Nokia 5.3 हुआ लॉन्च, 4 कैमरा सेटअप के लैस फोन के बारे में जानिए सभी फीचर्स

Nokia कंपनी ने अपना तीन नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इन तीन स्मार्टफोन में Nokia 1.3, Nokia 5.3 और Nokia 8.3 5G फोन शामिल है। नोकिया पहली बार अपना 5जी फोन लॉन्च करने जा रही है, जिसके बारे में हम आपको अगले आर्टिकल में बताएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको नोकिया के नोकिया 5.3 स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।

Nokia 5.3 हुआ लॉन्च, 4 कैमरा सेटअप के लैस फोन के बारे में जानिए सभी फीचर्स

Nokia 5.3 में कंपनी ने 6.55 इंच की एचडी+ इन सेल डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के स्क्रीन का रिज्यॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन के स्क्रीन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया है।

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ इस फोन में 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम का ऑप्शन भी दिया है। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है और कंपनी ने कहा है कि इस फोन में जल्द ही एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिया जाएगा।

इन सभी चीजों के अलाव हर फोन का एक जरूरी फीचर कैमरा सेटअप होता है। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल के साथ f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है।

कैमरा सेटअप और कीमत

इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो माइक्रो शूटर के साथ आता है। वहीं चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इन सभी बैक कैमरों के अलावा इस फोन में एक फ्रंट कैमरा भी दिया है, जो 8 मेगापिक्सल का है।

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 189 यूरो यानि करीब 15,200 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए तमाम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में 4,000 एमएएच की एक बैटरी है जो 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia company has launched its three new smartphones. These three smartphones include Nokia 1.3, Nokia 5.3 and Nokia 8.3 5G phones. Nokia is going to launch its 5G phone for the first time, about which we will tell you in the next article. In this article, we are telling you about Nokia's Nokia 5.3 smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X