Home
News

HMD ग्लोबल ने HMD Easy Pay को भारत में किया लॉन्च, Nokia स्मार्टफोन के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पेश

HMD ग्लोबल ने भारत में HMD Easy Pay नाम से एक नया स्मार्टफोन फाइनेंसिंग एप लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्कीम के लिए DMI फाइनेंस के साथ साझेदारी की है, जो Nokia स्मार्टफोन खरीदने पर नो-कॉस्ट EMI पेमेंट ऑप्शन प्रोवाइट करेगी।

HMD ग्लोबल ने HMD Easy Pay को भारत में किया लॉन्च

HMD Easy Pay पूरी तरह से कागज रहित प्रक्रिया होगी, जो ग्राहक को एक क्रेडिट लाइन प्रोवाइट करेगी। HMD द्वारा अपने उपकरणों को यूजर्स की एक बड़ी सीरीज तक पहुंचाने के लिए यह प्लान शुरू किया गया है।

HMD Easy Pay को DMI फाइनेंस के साथ भारत में किया गया लॉन्च

एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि उसका एचएमडी पे प्रोग्राम स्मार्टफोन ओनरशिप प्रोसेस को आसान बना देगा, यहां तक ​​कि उन व्यक्तियों के लिए भी जो क्रेडिट के मामले में नए हैं। यह प्लान एक सहज ऑनबोर्डिंग अनुभव प्रदान करेगी, जहां यूजर्स को नोकिया स्मार्टफोन खरीदने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई पेमेंट ऑप्शन दिए जाएंगे।

HMD Easy Pay फाइनेंसिंग ऑप्शन के लिए कुछ शर्तें

1 - ग्राहक की आयु कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
2 - ग्राहक के पास वैलिड आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए।
3 - उनके पास अपने नाम से वेरिफाइ एक बैंक अकाउंट भी होना चाहिए, जिसका यूज ईएमआई का पेमेंट करने के लिए किया जाएगा।

जब कोई यूजर्स एचएमडी ईजी पे फाइनेंसिंग का ऑप्शन चुनता है, तो उन्हें ईकेवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज देने के लिए कहा जाएगा। सक्सेसफुल वेरिफिकेशन पर, ग्राहक को कोई भी नोकिया स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहक लोन दिया जाएगा।

अभी तक, HMD Easy Pay फाइनेंसिंग Nokia G42 8,256GB, Nokia C32, Nokia C22 और Nokia C12 Pro के लिए उपलब्ध है। यह ऑफर जल्द ही अन्य डिवाइसों तक भी बढ़ाया जा सकता है।

एचएमडी ग्लोबल के मुुताबिक, पूरी प्रक्रिया में 2 घंटे से भी कम समय लगेगा। यह ध्यान रखना जरुरी है कि यह लोन यूजर्स की क्रेडिट रिपोर्ट पर प्रतिबिंबित होगा। डीएमआई फाइनेंस किसी भी ग्राहक को एचएमडी ईजी पे फाइनेंसिंग ऑप्शन को एक्सेप्ट या रिजेक्ट करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है। डीएमआई फाइनेंस एक आरबीआई-पंजीकृत एनबीएफसी है, जिसका मुख्यालय दिल्ली में है। इसकी कीमत 4500 करोड़ से ज्यादा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD Easy Pay will be a completely paperless process, providing a credit line to the customer. This plan has been started by HMD to make its devices accessible to a larger series of users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X