Home
News

HMD ने भेजा इंवाईट, 31 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा नया फोन

By Agrahi

HMD Global ने भारतीय मीडिया को इनवाईट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस इनवाईट में 31 अक्टूबर को होने वाले इवेंट की जानकारी दी है। इस इवेंट में कंपनी अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कंपनी अपना हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन नोकिया 7 लॉन्च करे।

HMD ने भेजा इंवाईट, 31 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा नया फोन

नोकिया स्मार्टफोन के इस लॉन्च इवेंट में डिवाइस की कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि शायद कंपनी कोई ब्रांड न्यू स्मार्टफोन भारत में इस इवेंट के दौरान लॉन्च कर दे, यह फोन नोकिया 2 भी हो सकता है।

बता दें कि नोकिया 2 स्मार्टफोन काफी चर्चाओं में है, यह कंपनी का आने वाला एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। वहीँ नकिया 7 हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन जो कि काफी अच्छे स्पेक्स के साथ लॉन्च हुआ है।

नोकिया 7 की है उम्मीद

नोकिया 7 की है उम्मीद

नोकिया 7 HMD ग्लोबल का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। यह फोन कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे शानदार फीचर्स के साथ आता है। इस फोन की सबसे खास बात है इसकी कीमत जो कि नोकिया 8 कई गुना कम है। इस स्मार्टफोन के 31 अक्टूबर को लॉन्च इवेंट में पेश होने के सबसे अधिक चांस हैं।

नोकिया 7 के स्पेक्स

नोकिया 7 के स्पेक्स

नोकिया 7 में 5.2 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। बता दें कि इस फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। नोकिया ने अपने इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही ये Android 7.1.1 नॉगट पर बेस्ड है। फोन 4GB और 6GB रैम के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन में 64जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।

नोकिया 7 का कैमरा है खासियत

नोकिया 7 का कैमरा है खासियत

Nokia 7 में ड्युल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। नोकिया 8 की तरह ही नोकिया 7 में भी bothie कैमरा फीचर के साथ आता है। बता दें कि इस फीचर के जरिए यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर कैमरा से एक फोटो कैप्चर कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए नोकिया 7 में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी ऑप्शन दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया 7 की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

नोकिया 2 भी लिस्ट में है

नोकिया 2 भी लिस्ट में है

लॉन्च होने की उम्मीद नोकिया 2 की भी काफी है। यह फोन पिछले कुछ दिनों से काफी ऑनलाइन है। अभी इस फोन को एक ऑनलाइन साईट पर भी स्पॉट किया है, जहाँ फोन की कीमत की भी जानकारी दी गई है।

नोकिया 2 स्पेक्स

नोकिया 2 स्पेक्स

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 4.5 इंच की LCD IPS डिस्प्ले हो सकती है। यह फोन पॉलीकार्बोनेट शेल के साथ आएगा। फोन का प्रोसेसर 1.3GHz क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 212एसओसी है। इसमें 1जीबी रैम होगी और 16जीबी/32जीबी स्टोरेज।

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD Global sends invites to Indian Media for Nokia smartphone launch on 31st October. Read more about the device.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X