आज है नोकिया का इवेंट, नोकिया 7 हो सकता है लॉन्च, यहाँ देखें लाइव
HMD Global आज 31 अक्टूबर को भारत में एक इवेंट होस्ट करने वाली है। यह इवेंट दिल्ली में होने वाला है। इस इवेंट में सबसे ज्यादा उम्मीद लेटेस्ट Nokia 7 के लॉन्च होने की है, जो की इस महीने की शुरुआत में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया है।

अपने इस इवेंट के लिए कंपनी ने पहले इनवाईट भेजे थे, जिनमें इवेंट की जानकारी थी। कंपनी ने इस इनवाईट में किसी भी फोन का जिक्र नहीं किया है।
नोकिया 7 के साथ इस इवेंट में नोकिया 2 के भी लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पिछले दिनों नोकिया 2 कई लीक्स में देखा गया है। यह फोन हाल ही में AnTuTu साईट पर भी स्पॉट किया गया है, जहां फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी है। इस फोन को एक अन्य साईट पर कीमत के साथ भी लिस्ट किया गया है। यह कंपनी का अगला एंट्री लेवल स्मार्टफोन हो सकता है।
बात नोकिया 7 की करें तो कहा जा रहा है की यह कंपनी का पहला ग्लास बॉडी डिजाईन स्मार्टफोन है। नोकिया 8 की ही तरह नोकिया 7 भी बोथी कैमरा के साथ आता है।

नोकिया 7 स्पेसिफिकेशन
फोन के स्पेसिफिकेशन पर एक बार नजर डालें तो नोकिया 7 में 5.2 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। नोकिया ने अपने इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही ये Android 7.1.1 नॉगट पर बेस्ड है।
ये फोन 4GB और 6GB रैम के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन में 64जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए नोकिया 7 में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी ऑप्शन दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया 7 की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








