Home
News

HMD ने लॉन्च किए दो नए फीचर फोन, शुरुआती कीमत 2000 रुपये से कम; UPI की भी सुविधा

HMD ने राजस्थान रॉयल्स के साथ पार्टनरशिप में दो नए फीचर फोन लॉन्च किए हैं, जो कि HMD 130 Music और HMD 150 म्यूजिक हैं। यह फोन खासतौर पर म्यूजिक लवर्स के लिए लाए गए हैं। इनमें डेडीकेटड म्यूजिक कंट्रोल दिए गए हैं। दोनों फोन्स पर कंपनी एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी ऑफर कर रही है।

ये फोन सुपीरियर ऑडियो डिलीवर करते हैं। इनमें लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी लाइफ और स्टाइलिश डिजाइन मिलती हैं। HMD 130 ब्लू, डार्क और रेड कलर ऑप्शन में मौजूद है। वहीं, HMD 150 म्यूजिक लाइट ब्लू, पर्पल और ग्रे कलर ऑप्शन में मौजूद है।

HMD ने लॉन्च किए दो नए फीचर फोन

HMD 130 Music की कीमत 1,899 रुपये और 150 म्यूजिक की कीमत 2,399 रुपये रखी गई है।

इनहान्स्ड और लाउड ऑडियो एक्सपीरियंस

इनमें दिया गया बड़ा रियर स्पीकर क्लियर और इमर्सिव साउंड क्वालिटी इंश्योर करता है। फीचर फोन्स में डेडीकेटेड म्यूजिक कंट्रोल बटन दिए गए हैं, जो एफर्टलैस कंट्रोल और इनबॉक्स इयरफोन के काम आते हैं।

लॉन्ग लास्टिंग बैटरी

लेटेस्ट फोन 2500mAh की रिमूवेबल बैटरी के साथ आए हैं। इनमें टाइप सी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ये फोन म्यूजिक प्लेबैक पर 50 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। स्टैंडबाय मोड में फोन 36 दिन चल सकते हैं।

ड्यूरेबल और स्टाइलिश डिजाइन

मजबूत कोने और खरोंच-रोधी स्क्रीन इन डिवाइस को रोजमर्रा के यूजेस के लिए मजबूत बनाते हैं, साथ ही अतिरिक्त सुविधा के लिए HMD 130 म्यूजिक पर दोहरी फ्लैशलाइट भी दी गई है

मल्टीपल एंटरटेनमेंट ऑप्शन

इनमें वायरलेस और वायर्ड एफएम रेडियो, एफएम रिकॉर्डिंग, ब्लूटूथ 5.0 और SD एक्सपेंशन मिलता है। स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

UPI पेमेंट

HMD 130 म्यूजिक बिल्ट-इन यूपीआई पेमेंट को सपोर्ट करता है, जबकि HMD 150 म्यूजिक यूजर्स को पेमेंट करने और रिसीव करने की परमिशन देता है।

फोन टॉल्कर

हिंदी और अंग्रेजी भाषा में टेक्स्ट-टू स्पीच सॉल्यूशन मिलता है, जिससे डिवाइसेज को यूज करना आसान हो जाता है। कम कीमत में ये फीचर फोन लोगों के लिए बेस्ट हो सकते हैं, जिन्हें बिना किसी तामझाम के सिर्फ कॉलिंग और यूपीआई पेमेंट करने के मकसद से फोन चाहिए।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X