HMD जल्द लॉन्च करेगी Nokia 2 के साथ एक और स्मार्टफोन
HMD ग्लोबल पिछले काफी समय से चर्चाओं में बनी हुई है. इस बार कंपनी अपने नए बजट एंट्री लेवल स्मार्टफोन नोकिया 2 को लेकर खबरों में है. इसके साथ ही कंपनी अपने हाल ही में लॉन्च हुए किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 पर एंड्रायड oreo की भी टेस्टिंग कर रही है. Nokia 8 भारत में आने वाली 26 सितंबर को लॉन्च होने वाला है.

हाल ही में आई रिपोर्ट की मानें तो लगता है अब कंपनी केवल बजट स्मार्टफोन नोकिया 2 ही नहीं बल्कि एक और स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी में है. इन दोनों स्मार्टफोन को कंपनी आने वाले कुछ महीनों में पेश कर सकती है. हालांकि बता दें कि इन दो नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने के समय के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ग्लोबल मार्केट में यह फ़ोन देखने को मिलेंगे.
एक रिपोर्ट में सामने आया है कि नोकिया के दो नए स्मार्टफोन को CCC सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, इनके codenames TA-1041 और TA-1042 हैं. कहा जा रहा है कि इन स्मार्टफोन में क्विक चार्ज फीचर भी दिया जा सकता है, जो कि कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 में भी है.
यदि इन फोन में क्विक चार्ज फीचर सपोर्ट दिया गया है, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दोनों एंट्री लेवल स्मार्टफोन नहीं हो सकते हैं, बल्कि हो सकता है कि यह कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 के ही वैरिएंट हों, जो कि चाइना के लिए पेश होंगे.


Click it and Unblock the Notifications








