HMD जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स; कब है आने की उम्मीद?
HMD Skyline पिछले साल जुलाई में सेल्फ रिपेयरेबिलिटी ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इसके सक्सेसर पर काम कर रही है। आने वाले कुछ महीनों में HMD Skyline 2 को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इसको लेकर कई डिटेल लीक हो चुकी हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर डिटेल मिली है। इस फोन में कई अपग्रेड फीचर्स मिलेंगे। इस फोन के बारे में अब तक क्या-क्या पता चल चुका है। आइए जानते हैं।

HMD Skyline 2 लॉन्च टाइमलाइन
एक एक्स पोस्ट में कहा गया है कि एचएमडी स्काईलाइन 2 इस साल जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। पिछला मॉडल भी इसी के आसपास लॉन्च किया गया था। यानी कंपनी एक साल बाद नया डिवाइस लेकर आ रही है।
यह भी बताया गया है कि कंपनी एचएमडी फ्यूजन 2 पर भी काम कर रही है। हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च टाइमलाइन के बारे में जानकारी नहीं मिली है। अभी इनके स्पेसिफिकेशन के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन लीक्स में कई चीजें पता चल चुकी हैं।
पुराने वाले फोन के स्पेक्स
अगर पुराने वाले HMD Skyline के स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.55 इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 108MP+13MP+ 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी के शौकीनों के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4600mAh की रिप्लेसेबल बैटरी दी गई है। इसे 35,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
इसके अलावा, HMD Fusion 2 पिछले साल के HMD Fusion के सक्सेसर के तौर पर आ रहा है। इसे 2024 नवंबर में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें मॉड्यूलर डिजाइन मिलता है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले से लैस है। इसमें 33W चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








