₹3,999 में टच स्क्रीन 4G फोन लॉन्च, मिलेगा वीडियो कॉलिंग और चैटिंग का मजा
HMD ने भारतीय मोबाइल बाजार में अपना नया और बेहद किफायती फोन HMD Touch 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन लोगों के लिए खास है जो सीमित बजट में एक टचस्क्रीन 4G डिवाइस चाहते हैं। कंपनी ने इस फोन की कीमत ₹3,999 रखी है, और इसमें ऐसे फीचर्स दिए हैं जो इस रेंज में अब तक देखने को नहीं मिले थे।
HMD Touch 4G को आज से भारत में खरीदा जा सकता है। यह फोन HMD की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसे दो रंगों डार्क ब्लू और सियान (Cyan) में लॉन्च किया है।

स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
HMD Touch 4G में 3.2 इंच का टच डिस्प्ले दिया गया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। फोन में S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो इसे सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi, हॉटस्पॉट, और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
Express Chat भी मिलेगा
कंपनी ने इस फोन में एक नया ऐप Express Chat भी दिया है, जिसके जरिए यूजर्स वॉइस मैसेज, वीडियो कॉल और 13 भाषाओं में ग्रुप चैट कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस फीचर की वजह से HMD Touch 4G को "स्मार्ट फीचर फोन" कहा जा सकता है।
कैमरा और बैटरी
कैमरा की बात करें तो फोन के रियर पैनल में 2 मेगापिक्सल कैमरा, और फ्रंट में VGA कैमरा दिया गया है। पावर के लिए इसमें 2000mAh की बैटरी दी गई है, जो Type-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में SOS ICE बटन, क्लाउड-बेस्ड ऐप्स, HTML5 गेम्स, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, और MP3 प्लेयर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि कंपनी इस फोन पर एक साल की गारंटीड रिप्लेसमेंट वॉरंटी दे रही है। यानी अगर एक साल के भीतर फोन में कोई बड़ी खराबी आती है, तो कंपनी उसे नया फोन देकर बदलेगी।
कुल मिलाकर, ₹3,999 की कीमत में HMD Touch 4G उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है जो कम बजट में एक स्टाइलिश और आधुनिक फीचर फोन चाहते हैं। यह डिवाइस साधारण यूजर से लेकर सीनियर सिटिजन तक सभी के लिए एक आसान और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








