Home
News

Honor 10 Lite स्मार्टफोन 13,999 रुपये की कीमत के साथ हुआ लॉन्च

हुवावे के सब ब्रांड Honor ने के Honor 10 Lite का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। आखिरकार कंपनी ने इस स्मार्टफोन को आज लॉन्च कर दिया है। Honor 10 Lite सेल्फी सेट्रिक स्मार्टफोन Honor 9 Lite का अपग्रेडेड वर्जन है। जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। Honor 10 Lite को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। Honor 10 Lite स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Honor 10 Lite स्मार्टफोन 13,999 रुपये की कीमत के साथ हुआ लॉन्च

Honor 10 Lite प्राइस और ऑफर्स

Honor 10 Lite का सबसे पहला वेरियंट 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। Honor 10 Lite को 20 जनवरी से फ्लिपकार्ट और hihonor.in. से खरीद सकते हैं।

इतना ही नहीं, कंपनी ने रिलायंस जियो यूजर्स के लिए खास ऑफर निकाला है, जिसके चलते जियो यूजर्स 2,200 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। बता दें, कंपनी 2,800 रुपये का क्लीयरट्रिप वाउचर भी दे रही है। कलर वेरियंट की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Gradient Blue, Gradient Red, Lily Valley White और Magic Night Black कलर ऑपशन में लॉन्च किया है।

Honor 10 Lite फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Honor 10 Lite स्मार्टफोन में 6.21-inch full HD+ dewdrop डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन का रिजॉल्यूशन (1080×2340 pixels) है। वहीं, फोन में 3,400mAh की बैटरी दी गई है। Honor 10 Lite ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसका पहला सेंसर 13मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 2मेगापिक्सल का है। फोन के फ्रंंट में 24मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया गया है।

फोन में octa-core HiSilicon Kirin 710 chipset है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.2GHz है। स्मार्टफोन की स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें, Honor 10 Lite स्मार्टफोन AI बैक्ड कैमरा के साथ आता है। फोन में ग्लास जैसा 3D रियर पैनल है। इसके अलावा Honor 10 Lite में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सिक्योरिटी भी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 10 Lite Selfie Setric is an upgraded version of Smartphone Honor 9 Lite. Which was launched last year. Honor 10 Lite will be sold exclusively on Flipkart. The Honor 10 Lite smartphone comes with Waterdrop's Novy Style Display. Also, the 24-megapixel selfie camera has been given in the handset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X