Home
News

Honor 20 Pro हुआ लॉन्च, 4 कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन

Honor 20 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Honor 20 सीरीज का प्रीमियम स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन की बात करें तो फोन को चार रियर कैमरों के साथ पेश किया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Honor 20 Pro हुआ लॉन्च, 4 कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन

बता दें, लंदन में आयोजित लॉन्च इवेंट में कंपनी ने Honor 20 और Honor 20 Lite को भी पेश किया। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन को फैंटम ब्लैक और फैंटम ब्लू कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है।

Honor 20 Pro स्पेसिफिकेशन

Honor 20 Pro की बात करें तो फोन में 6.26 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन 412 पिक्सल प्रति इंच की पिक्सल डेनसिटी और 91.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। बता दें, Honor 20 Pro में 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा क्वालिटी की बात करें तो Honor 20 Pro क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है। बता दें, स्मार्टफोन का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा सेंसर 16 मेगापिक्सल के साथ आता है। इसी के फोन में सुपर वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।

हैंडसेट का तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल और टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। इसी के साथ फोन में 3x लॉसलेस ऑप्टिकल ज़ूम, 5x हाइब्रिड ज़ूम और 30x डिजिटल ज़ूम जैसे फीचर दिए गए हैं। क्वाड कैमरा सेटअप में चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

फीचर्स की बात करें तो फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, एआईएस, ईआईएस, पीडीएएफ, एआई अल्ट्रा क्लैयरिटी मोड, एआईएस सुपर नाइट मोड जैसे फीचर्स को पेश किया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 22.5 वॉट हॉनर सुपर चार्ज को सपोर्ट करती है। इसी के साथ स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई डुअल-बैंड 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5 और यूएसबी 2.0 को भी सपोर्ट करता है।

Honor 20 Pro कीमत

कीमत की बात करें को फोन को 599 यूरो यानी करीब 46,500 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। हालांकि भारत में स्मार्टफोन को किस कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा, इस बात की जानकारी बाद में ही दी जाएगी। स्मार्टफोन को भारच में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 20 Pro has been launched in London. This is the premium smartphone of the Smartphone Honor 20 Series. Speaking of the smartphone, the phone has been introduced with four rear cameras. At the same time, there is a 32 megapixel camera for selfie. Let's tell you about this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X