Honor 20 सीरीज अगले महीने होगी लॉन्च, मीडिया इनवाइट भेजना किया शुरू
आजकल स्मार्टफोन मार्केट में दुनियाभर की कंपनियां अपनी किसमत आजमाना चाहती है। इन्हीं में से एक कंपनी का नाम Honor भी है। पिछले काफी समय से खबर आ रही थी कि हुवावे का सब-ब्रांड ऑनर अपनी अपकमिंग Honor 20 सीरीज पर काम कर रहा है। बता दें, खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज के अंदर अगले महीने एक स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है।

इसी को लेकर कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजना शुरू भी कर दिया है। जिससे पता चलता है कि नई सीरीज के अदंर इस स्मार्टफोन को 21 मई को लंदन में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, कंपनी की यह सीरीज पहले स मौजूद Honor 10 सीरीज की अपग्रेड होगी। बताया जा रहा है कि कंपनी इस नई सीरीज के अंदर Honor 20, Honor 20 Pro, Honor 20A, Honor 20C और Honor 20X स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
Honor 20 सीरीज
वैसे तो हमें पता चल गया है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च करने वाली है। हालांकि फोन को लेकर पहले से ही कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट में कंपनी अपना खुद का डेवलप किया फ्लैगशिप प्रोसेसर Kirin 980 दे सकती है। खबर आ रही है कि ऑनर इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन वेरिएंट Honor 20 Pro भी पेश कर सकती है। यह स्मार्टफोन हुवावे P30 Pro से मिलता-जुलता हो सकता है।
हालांकि Honor 20 Pro स्मार्टफोन की बात करें तो इसके ऑफिशियल इनवाइट में नंबर '4' को भी हाइलाइट किया गया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हैंडसेट को 4 कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया इनवाइट पर नजर डालें तो कंपनी ने लॉन्च की तारिख को Math की एक इक्वेशन ("444+4x4x4+(4+4)/4+44/4") के साथ लिखा है। स्मार्टफोन में 3,650mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं फोन में गेमिंग टेक्नोलॉजी GPU Turbo को पेश किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications