Home
News

16000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध Honor 200 5G स्मार्टफोन, जानें कहां से करें खरीदारी

अगर आप भी कम दाम में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सबसे सही साबित हो सकता है। जी हां, भारत में Honor 200 5G स्मार्टफोन अब 16,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। तो आइए आपको आगे इसकी नई प्रभावी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

Honor 200 5G पर बंपर डिस्काउंट

Honor 200 5G का 8GB/256GB वेरिएंट अब Amazon पर 34,999 रुपये के बजाय महज 24998 रुपये में उपलब्ध है, इसके अलावा इस पर 3,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। वहीं अगर ग्राहक Bank of Baroda, HSBC, Fedral Bank और Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता है, तो वह इस पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ ले सकेगा, जिससे इस स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत महज 18,998 रुपये हो जाएगी। कलर ऑप्शन की बता करें तो Honor 200 5G को आप ब्लैक और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

16000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध Honor 200 5G स्मार्टफोन, जानें कहा

Honor 200 5G स्पेसिफिकेशन

Honor 200 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का ओलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस फोन में Snapdragon 7 Gen 3 SoC प्रोसेसर शामिल किया है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज से जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP पोर्ट्रेट मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5200mAh की बैटरी शामिल की है, जो 100W सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

2025 में भी आपके लिए है, बेस्ट ऑप्शन

अगर कम दाम में आप प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Honor 200 5G स्मार्टफोन 2025 में भी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ऑनर का यह फोन MagicOS 8.0 के साथ दुनिया का पहला इंटेंट-आधारित UI पेश करता है। इसके अलावा इसमें AI-संचालित स्मार्ट फंक्शनलिटी की नई सुविधाएं हैं, जैसे AI लार्ज लैंग्वेज मॉडल, मैजिक पोर्टल, मैजिक कैप्सूल और मैजिक रिंग जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 200 5G Get Big Discount in India, Here Where to Buy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X