Home
News

ऑनर ने लॉन्च किया ऑनर 6सी प्रो, जानिए कैसे हैं इसके फीचर्स!

By Agrahi

ऑनर ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन ऑनर 7एक्स को लॉन्च किया है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए ऑनर 6x का अपग्रेड वर्जन है. अब कंपनी ने रूस में नया स्मार्टफोन ऑनर 6सी प्रो लॉन्च किया है, जो कि ऑनर 6सी का अपग्रेड वर्जन है. यह इस साल अप्रैल में लॉन्च हुआ था.

ऑनर ने लॉन्च किया ऑनर 6सी प्रो, जानिए कैसे हैं इसके फीचर्स!

ऑनर का यह नया स्मार्टफोन ऑनर 6सी प्रो फिलहाल कंपनी की ऑफिशियल साईट पर लिस्ट तक नहीं किया गया है. हालांकि ऑनर फ्रांस ने अपने ट्विटर के जरिए फोन और उसके अन्य डिटेल्स दी है.

ध्यान दें तो ऑनर 6सी प्रो में कुछ खास नया नहीं है, इसके स्पेक्स काफी कुछ ऑनर वी9 प्ले से मिलते हैं. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि ऑनर वी9 प्ले चाइना के बाहर मार्केट में ऑनर 6सी प्रो नाम से पेश होगा.

ऑनर ने लॉन्च किया ऑनर 6सी प्रो, जानिए कैसे हैं इसके फीचर्स!

ये हैं स्पेसिफिकेशन

ऑनर 6सी प्रो स्मार्टफोन 5.2 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है, इसका HD रेसोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है. इस स्मार्टफोन में मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन और कर्व्ड एज दिए गए हैं. फोन के टॉप और बॉटम में थिक बेज़ल्स हैं, जबकि साइड में न के बराबर बेज़ल्स देखने को मिलेंगे. इस फोन में कोई होम बटन नहीं दिया गया है.

ऑनर 6सी प्रो में ऑक्टा कोर मीडियाटेक MT6750 चिपसेट दिया गया है, यह 3जीबी रैम के साथ आता है. इस फोन में 32जीबी इंटरनल मैमोरी है, जिसे बढ़ाकर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से और अधिक किया जा सकता है.

फोन के कैमरा की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और LED फ़्लैश सपोर्ट है जबकि इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है. इस फोन में 3000mAh बैटरी दी गई है. इसमें EMUI 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम है जो कि एंड्रायड 7.0 नॉगट आधारित है.

यदि आप फोन की कीमत के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 6C Pro unveiled with modest specs and sleek design. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X