7,199 रुपए में मिल रहा है डुअल कैमरा वाला Honor 6X
हुवावे के सब ब्रांड हॉनर का बजट स्मार्टफोन अब आपको और भी किफादती दामों में मिल सकता है। हॉनर कंपनी का पॉपुलर हैंडसेट हॉनर 6X स्मार्टफोन के 3जीबी रैम वेरिएंट को अमेजन इंडिया की सेल में 7,199 रुपए में खऱीदा जा सकता है।
कंपनी ने कुछ समय पहले भी इस फोन की कीमत में कटौती की थी और अब ये फोन एक बार फिर बंपर ऑफर और डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। हॉनर 6X के 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की द ग्रेट इंडियन सेल में अवेलेबल है।

ऑनर 6एक्स की कीमत-
ऑनर 6एक्स स्मार्टफोन को पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इस फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए थी। वहीं, फोन के 4जीबी रैम वेरिएंट को 15,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। अब अमेजन की इस सेल में 3जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपए में और 4जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
अन्य ऑफर्स की बात करें, तो अमेजन इंडिया Honor 6X स्मार्टफोन को HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खऱीदने पर एक्सट्रा 10 परसेंट का फ्लेट डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के बाद इस फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 7,199 रुपए हो जाती है।
ऑनर 6एक्स के फीचर्स और स्पेक्स-
ऑनर 6एक्स स्मार्टफोन में 3जीबी रैम/32जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4जीबी रैम व 64जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। दोनों में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज 128जीबी तक बढ़ाने का विकल्प है। ऑनर के इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी है। जिसमें एक 12 मेगापिक्सल सेंसर है और एक 2 मेगापिक्सल सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

हॉनर के इस बजट स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2.5डी कर्व ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। फोन में किरिन 655 ऑक्टा कोर एसओसी प्रोसेसर है। यह हाइब्रिड ड्यूल सिम स्मार्टफोन है। ऑनर 6एक्स एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3340 mAh बैटरी है। ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस आदि विकल्प के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








