Honor 7A की ओपल सेल शुरू, 499 रुपए में खऱीदने का मौका
हुवावे के सब ब्रांड Honor के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor 7A की ओपन सेल 26 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। कंपनी ने 22 मई को भारत में Honor 7A और Honor 7C को लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट हॉनर 7A स्मार्टफोन को 2000 रुपए डिस्काउंट के साथ 8,999 रुपए में बेच रहा है। जबकि इस फोन का मार्केट प्राइस 10,999 रुपए है। फोन पर 8,500 रुपए तक एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद इस फोन को सिर्फ 499 रुपए में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खऱीदने पर कस्टमर्स को इस फोन पर एक्स्ट्रा 5 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इस फोन की खरीदारी पर 2200 रुपए कैशबैक और 50 GB डेटा दे रही है। आइए जानते हैं के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
हॉनर 7A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
हॉनर 7A में 5.7 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले दिया है, जो 1440x720 पिक्सल रिजॉल्य़ूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है, जो बैक पैनल पर मौजूद है। इसके अलावा फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर में पेश किया गया है।
ऑनर 7A में ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ एड्रिनो 505 GPU दिया है। दोनों ही फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बेस्ड EMUI 8.0 पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए ऑनर 7A में डुअल रियर कैमरा दिया है। इसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। लोलाइट फोटोग्राफी के लिए इस फोन का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8 मेगापिक्सल का है, जो ये भी LED फ्लैश और f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में नॉन रिमूवल बैटटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS + GLONASS, 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications








