Home
News

Honor 7A की ओपन सेल शुरू, ये मिलेंगे ऑफर्स

By Neha Kashyap

हुवावे के सब ब्रांड Honor के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor 7A की ओपन सेल आज, 29 मई से एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है। हॉनर ने पिछले हफ्ते अपने दो बजट स्मार्टफोन Honor 7A और Honor 7C को 22 मई को भारत में लॉन्च किया था। अब हॉनर 7A की ओपन सेल 12:00PM पर शुरू हो रही है। फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन की खऱीद पर कई ऑफर्स भी दे रहा है। ये स्मार्टफोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके था और हॉनर के इंडियन फैन्स को इस स्मार्टफोन का फाफी समय से इंतजार था।

Honor 7A की ओपन सेल शुरू, ये मिलेंगे ऑफर्स

फ्लिपकार्ट हॉनर 7A स्मार्टफोन को 2000 रुपए डिस्काउंट के साथ 8,999 रुपए में बेच रहा है। जबकि इस फोन का मार्केट प्राइस 10,999 रुपए है। इसके अलावा एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खऱीदने पर कस्टमर्स को इस फोन पर एक्स्ट्रा 5 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा। आइए जानते हैं के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

हॉनर 7A में 5.7 इंच का IPS LCD डिसप्ले दिया है, जो 1440 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इस फोन में ओक्टाकोर स्नैपड्रेगन 430 SoC और ग्राफिक्स के लिए Adreno 505 GPU दिया है। रैम की बात करें, तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 3GB रैम वेरिएंट में पेश किया है। 7A स्मार्टफोन 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। दोनों ही वेरिएंट को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इंटरनल स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 13MP + 2MP सेंसर के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस फोन का 2 जीबी रैम वेरिएंट सिंगल रियर कैमरा के साथ आता है, जो 13 मेगापिक्सल का है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ हॉनर 7A आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।

हॉनर 7A में फेस अनलॉक फीचर और बायोमेट्रिक स्कैनर दिया है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। पार्टी मोड में ये स्मार्टफोन 9 स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। ये फोन 3D साउंड इफेक्ट के साथ आता है। फोन में 3000mAh की नॉन रिमूवल बैटरी दी है। ये स्मार्टफोन पेटीएम पेमेंट के लिए सिंगल टच फीचर के साथ आता है।

हॉनर 7C स्मार्टफोनको कंपनी कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके 3GB रैम /32GB इंटरलन स्टोरेज की कीमत 9,999 है। वहीं, 4GB रैम /64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपए है। ये स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया पर 31 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन को हाईहॉनर ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए भी खरीदा जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 7A has finally made its way into the Indian markets, as the phone will start selling today exclusively on Flipkart from 12 PM onwards.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X