Home
News

Honor 7C की पहली सेल आज से शुरू, 2200 रुपए कैशबैक और मिलेंगे कई ऑफर्स

By Neha Kashyap

हुवावे के सब ब्रांड Honor के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor 7A और Honor 7C 22 मई को भारत में लॉन्च किया था। आज, 31 मई को Honor 7C की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर शुरू हो रही है। इससे पहले कंपनी फ्लिपकार्ट पर हॉनर 7A को उपलब्ध करा चुकी है। अमेजन पर हॉनर 7C की एक्सक्लूसिव सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें इस स्मार्टफोन पर कई लॉन्च ऑफर्स मिलेंगे। भारत में हॉनर 7C स्मार्टफोन को कंपनी कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है।

Honor 7C की पहली सेल आज से शुरू, 2200 रुपए कैशबैक और मिलेंगे कई ऑफर्स

हॉनर 7C के 3GB रैम और 32GB इंटरलन स्टोरेज की कीमत 9,999 है। वहीं, 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपए है। अमेजन के अलावा इन दोनों स्मार्टफोन को हाईहॉनर ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए भी खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी इस स्मार्टफोन पर 9 महीनों तक की नोट कॉस्ट EMI की सुविधा दे रही है। इसके अलावा अमेजन ने टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के साथ करार किया है। इस करार के तहत अमेजन से Honor 7C स्मार्टफोन को खरीदने पर 2200 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही जियो यूजर्स को 100 GB डाटा दिया जाएगा।

हॉनर 7C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

हॉनर 7C में 5.99 इंच का TFT LCD IPS डिसप्ले दिया है, जो HD+ 1440×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। ये 14nm ओक्टाकोर स्नैपड्रेगन 450 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी सर्वाधिक स्पीड 1.8GHz है। ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में एड्रिनो 506 जीपीयू दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 3 जीबी और 4 जीबी रैम ऑप्शन में पेश किया है। स्टोरेज की बात करें, तो ये 32GB और 64GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर 7C डुअल रियर कैमरा सपोर्ट के साथ आता है, जो 13MP + 2MP का है। इस फोन में भी वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन का फ्रंट और रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है, जो लो लाइट में सेल्फी और फोटोग्राफी का ऑप्शन देता है। ये फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।

5 tech hacks you should know (Hindi)

इस फोन को पावर देने के लिए 3,000 mAh की बैटरी दी है। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर के अलावा फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है। इस स्मार्टफोन को भारत में ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर के अलावा रेड कलर वेरिएंट में भी खऱीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor latest budget smartphone Honor 7C to Go on Sale today for First Time on amazon India with some interesting offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X