आज 2 बजे लॉन्च होगा Honor 7S, कंपनी ने दिया फ्री में फोन जीतने का मौका
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Huawei के सब ब्रांड Honor आज अपना नया स्मार्टफोन Honor 7S इंडिया में लॉन्च करने वाला है। आज दोपहर 2 बजे इस फोन का लॉन्च इवेंट शुरू होगा। इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह इस साल लॉन्च हुए Honor Play का ही एक भारतीय वर्जन होगा।

इस फोन के बारे में कुछ फीचर्स की जानकारी तो पहले मिल गई थी लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। आज इन दोनों चीजों के बारे में भी पता चल ही जाएगा।
आज लॉन्च होगा Honor 7S
आपको बता दें कि इस फोन को चीन और पाकिस्तान में काफी पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। अब इस फोन को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस फोन के लॉन्च के वक्त में कंपनी ने एक कॉन्टेस्ट भी शुरू किया है। जिसमें यूजर्स हॉनर कंपनी के कई पॉपुलर स्मार्टफोन जीत सकते हैं। इस कॉन्टेस्ट का नाम Spin to Win है, जिसे कंपनी ने अपने वेबसाइट पर शुरू किया है। जो 7 सितंबर तक चलेगा।
Honor 7S समेत कई फोन जीतने का मौका
इसको खेलने के लिए यूजर्स को साइन इन करना होगा और उन्हें रोजाना तीन बार अपना किसमत आजमाने का मौका मिलेगा। इसके जरिए आप आज लॉन्च होने वाले फोन Honor 7S भी जीत सकते हैं और इसके साथ-साथ Honor Play, Honor 9N, और Honor Band 3 को भी जीतने का सुनहरा मौका है।
Honor 7S के खास फीचर्स
Honor 7S की लॉन्चिंग आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर देखस सकते हैं। जहां आपको लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल जाएगी। लॉन्च इवेंट से पहले हम आपको इस फोन के कुछ खास फीचर्स की जानकारी दे देते हैं। Honor 7S में 5.45 इंच का एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले दिया है, जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। डिसप्ले को पावर देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 3020 एमएएच की बैटरी दी है।
हॉनर 7S स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर दिया है। रैम की बात करें, तो ये 2 जीबी की है। इस फोन में 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए हॉनर 7S में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में लाउड स्पीकर फीचर दिया है, जो शोर में भी क्लियर ऑडियो क्वालिटी देती है।


Click it and Unblock the Notifications