6,999 रुपए की कीमत में लॉन्च हुआ Honor 7S, जानिए फ्री में फोन जीतने का मौका
काफी समय से जिस फोन का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार वो भारत में लॉन्च हो ही गया। चीनी कंपनी Honor ने अपने नए Honor 7S को भारत में आज लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इस फोन का एक मात्र वेरिएंट ही लॉन्च किया है, जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से साथ आएगा। इस फोन तीन अलग-अलग ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंगों में पेश किया जाएगा।

ग्राहकों को यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को यूजर्स कंपनी की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। इस फोन को मार्केट में बिक्री के लिए 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे से पेश कर दिया जाएगा। इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 6,999 रुपए रखी है।
इस फोन को इंडिया से पहले चीन और पाकिस्तान में भी लॉन्च किया गया था। हालांकि वहां कंपनी द्वारा निर्धारित किए गए इस फोन की कीमत को भारत की कीमत से तुलना करें तो इंडिया में कंपनी ने रेट काफी कम रखा है।
डिस्प्ले और डिजाइन
6,999 रुपए की कीमत में इस फोन में यूजर्स को 2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ-साथ 5.45 इंच का एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले दिया है, जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। डिसप्ले को पावर देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 3020 एमएएच की बैटरी दी है।
प्रोसेसर और डिजाइन
हॉनर 7S स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर दिया है। रैम की बात करें, तो ये 2 जीबी की है। इस फोन में 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए हॉनर 7S में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
Spin to Win कॉन्टेस्ट
इस फोन के लॉन्च के वक्त में कंपनी ने एक कॉन्टेस्ट भी शुरू किया है। जिसमें यूजर्स हॉनर कंपनी के कई पॉपुलर स्मार्टफोन जीत सकते हैं। इस कॉन्टेस्ट का नाम Spin to Win है, जिसे कंपनी ने अपने वेबसाइट पर शुरू किया है। जो 7 सितंबर तक चलेगा।
इसको खेलने के लिए यूजर्स को साइन इन करना होगा और उन्हें रोजाना तीन बार अपना किसमत आजमाने का मौका मिलेगा। इसके जरिए आप आज लॉन्च होने वाले फोन Honor 7S भी जीत सकते हैं और इसके साथ-साथ Honor Play, Honor 9N, और Honor Band 3 को भी जीतने का सुनहरा मौका है।


Click it and Unblock the Notifications