Home
News

5 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगा Honor 7X, ये मिलेंगे ऑफर्स

By Neha

हुवावे की सब-ब्रांड Honor का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor 7X जल्द ही इंडियन यूजर्स के लिए पेश होने वाला है। याद हो कि कंपनी ने सबसे पहले इस फोन को घरेलू मार्केट चीन में अक्टूबर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। अब हॉनर 7X को 5 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

भारत में हॉनर 7X एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में इस फोन के बिक्री के लिए उपलब्ध होने के साथ ही फोन पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए हॉनर 7X पर मिलने वाले ऑफर्स और इसके स्पेक्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

5 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगा Honor 7X, ये मिलेंगे ऑफर्स

Honor 7X अमेजन इंडिया पर 5 दिसंबर को दोपगर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इसका प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए अमेजन इंडिया पर शुरू हो चुका है।

कीमत-

कीमत-

फोन की कीमत के बारे में बात करें, तो इसके 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 12,890 रुपए) , 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,699 चीनी युआन (करीब 16,850 रुपए) और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 19,820 रुपए) कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

ऑफर्स-

ऑफर्स-

अमेजन इंडिया से Honor 7X फोन को खरीदने पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। सेलेक्टेड कस्टमर्स को 150 पावर बैंक और 850 ईयरफोन मिलेंगे। सात रजिस्टर यूजर्स को Yatra।com से 75,000 रुपए तक का हॉलीडे पैकेज मिलेगा और 10 रजिस्टर यूजर्स Honor 7X स्मार्टफोन जीत सकेंगे। विनर्स के बारे में 8 जनवरी 2018 को पता चल सकेगा।

डिसप्ले और डिजाइन-

डिसप्ले और डिजाइन-

Honor 7x स्पेसिफिकेशन ऑनर 7एक्स में 5।93 इंच की फुल HD कर्व्ड डिसप्ले है, जिसका स्क्रीन रेश्यो 18:9 है। इस डिवाइस में कम बेज़ल दिए गए हैं और यह मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन है।

रैम और स्टोरेज-

रैम और स्टोरेज-

ऑनर 7एक्स में ऑक्टा कोर HiSilicon किरिन 659 एसओसी दिया है। इस स्मार्टफोन की रैम 4जीबी की है और इंटरनल स्टोरेज के आधार पर इसे तीन वेरिएंट जिसमें 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी है के साथ लॉन्च किया गया है। मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 256जीबी तक किया जा सकता है।

कैमरा और फिंगर प्रिंट सेंसर-

कैमरा और फिंगर प्रिंट सेंसर-

पिछले साल लॉन्च ऑनर 6x की तरह ही 7x स्मार्टफोन भी डूअल रियर कैमरा के साथ आता है, इसमें एक 16मेगापिक्सल का और एक 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में 8मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एंड्रायड 7.0 नॉगट पर आधारित EMUI 5.1 पर काम करता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो कि फोन के बैक साइड में है।

बैटरी और कनेक्टिविटी-

बैटरी और कनेक्टिविटी-

पावर बैकअप के लिए फोन में 3340mAh की बैटरी दी गई है। ये डूअल सिम सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी VoLTE सपोर्ट दिया है, वाईफाई, ब्लूटूथ आदि ऑप्शन दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 7X to Be an Amazon-Exclusive in India with few offers. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X