Home
News

खुशखबरी : इस स्मार्टफोन पर मिलेगा 90GB डेटा बिल्कुल फ्री

By Neha

स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ाने के लिए इस कई ई-कॉमर्स वेबसाइट टेलीकॉम कंपनियों के साथ डेटा साझेदारी कर रही हैं। इसमें स्मार्टफोन की खरीद पर टेलीकॉम कंपनी डेटा और अन्य टेलीकॉम सुविधाएं फ्री देती है। अगर आप इस डेटा साझेदारी का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भारती ने Honor 7X की खरीद पर 90GB डेटा बिल्कुल फ्री देने का ऐलान किया है। इस स्पेशल ऑफर के लिए एयरटेल ने अमेजन इंडिया से हाथ मिलाया है।

खुशखबरी : इस स्मार्टफोन पर मिलेगा 90GB डेटा बिल्कुल फ्री

इस ऑफर के तहत हॉनर 7X स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदने पर एयरटेल यूजर को हर महीने 15GB डाटा देगा। 15GB फ्री डेटा प्राप्त करने के लिए यूजर को 349 और 499 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज लगातार 6 महीने तक कराना होगा। इसमें यूजर को उस प्लान के अलावा अतिरिक्त 15जीबी डेटा 6 महीने तक मिलता रहेगा। 6 महीने के अंदर यूजर को कुल 90GB फ्री डेटा प्राप्त होगा।

एयरटेल का ये 90GB डेटा ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही कस्टमर्स के लिए पेश किया गया है। ये डेटा ऑफऱ सिर्फ 6 महीने के लिए अमेजन इंडिया से स्मार्टफोन खरीदने पर ही वैद्य होगा।

प्रीपेड ग्राहकों को कैसे मिलेगा 90GB डेटा फ्री- प्रीपेड ग्राहकों को इसके लिए 6 महीने तक 349 रुपए या उससे अधिक का Honor 7X पर रिचार्ज कराना होगा। हर रिचार्ज पर यूजर को 15GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

पोस्टपेड ग्राहकों को कैसे मिलेगा 90GB डेटा फ्री- इस डेटा ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर को Honor 7X पर 499 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज कराना होगा। हर रिचार्ज पर यूजर को 15GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

Honor 7X के स्पेक्स और फीचर्स- ऑनर 7एक्स में 5.93 इंच की फुल HD कर्व्ड डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रेश्यो 18:9 है। इस डिवाइस में कम बेज़ल दिए गए हैं और यह मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन है। ऑनर 7एक्स में ऑक्टा कोर HiSilicon किरिन 659 एसओसी दिया है।

इस स्मार्टफोन की रैम 4जीबी की है और इसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी के हैं। मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 256जीबी तक किया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च ऑनर 6x की तरह ही 7x स्मार्टफोन भी डूअल रियर कैमरा के साथ आता है, इसमें एक 16मेगापिक्सल का और एक 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में 8मेगापिक्सल का कैमरा है।

इस फोन की बैटरी 3340mAh की है और यह एंड्रायड 7।0 नॉगट पर आधारित EMUI 5।1 पर काम करता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो कि फोन के बैक साइड में है। यह डूअल सिम सपोर्ट करता है, कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE सपोर्ट दिया है, वाईफाई, ब्लूटूथ आदि आप्शन भी हैं। Honor 7X को अमेजन इंडिया से 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 7X buyers to get free 90GB Airtel Data: How to avail the Airtel Amazon exclusive offer.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X