चीनी कंपनी हुवावे के सब-ब्रांड Honor का Honor 7X हैंडसेट इंडियन यूजर्स के लिए अगले महीने दिसंबर तक लॉन्च होगा। आपको बता दें कि ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए यह स्मार्टफोन Honor 6X का ही अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। Honor के ग्लोबल प्रेसिडेंट George Zhao ने अपने बयान में कहा कि कहा कि वह तीन साल में देश का टॉप स्मार्टफोन ब्रांड बनना चाहती हैं। Honor ने कहा कि इसके लिए कंपनी अपने हैंडसेट पर काम कर रही है और भविष्य में इंडिया में लॉन्च किए जाने वाले सभी हैंडसेट आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस से लैस होंगे। George Zhao ने कहा कि अगले महीने दिसंबर में Honor 7X स्मार्टफोन को इंडिया में पेश किया जाएगा। ये फोन पिछले महीने अक्टूबर में चीनी यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन को चीन में स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट 32GB, 64GB और 128GB में पेश किया गया है। Honor 7X स्मार्टफोन के 32GB वेरिएंट की कीमत 1299 यूआन यानी 12,800 रुपए 64जीबी की कीमत 1699 यूआन यानी 16,800 रुपए और 1999 यूयान यानी करीब 19,800 रुपए 128जीबी स्टोरेज की कीमत है। बता दें कि सभी मॉडल में 4जीबी रैम दी गई है। इस देश में Whatsapp हुआ बैन, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे बाकी फीचर्स की बात करें, तो इस Honor 7X हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है। फोन में 5.93-इंच फुल-एचडी+ (1080 times;2160 पिक्सल) कर्व्ड डिसप्ले दिया गया है, जो कि 18:9 स्क्रीन रेशियो को सपोर्ट करता है। Whatsapp पर आया बग, 7 मिनट बाद भी डिलीट हो रहे हैं मैसेज इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 659 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमेंडुअम सिम (Nano) Honor 7X एंड्राइड 7.0 नॉगट-बेस्ड EMUI 5.1 पर रन करता है। फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है और पावर बैकअप के लिए 3340mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी की बात करें तो Honor 7X 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.1 LE, जीपीएस / GLONASS फीचर्स को सपोर्ट करता है।