11 अक्टूबर को आ रहा है सबसे खास स्मार्टफोन
हुवावे की ऑनलाइन ब्रांड ऑनर अपने शानदार स्मार्टफोन ऑनर 6एक्स का सक्सेसर लॉन्च करने को है। यह नया स्मार्टफोन ऑनर 7एक्स कंपनी 11 अक्टूबर को चाइना में लॉन्च करेगी। फोन से सबसे अधिक उम्मीद होगी एक क्लासिक और बेहतर डूअल कैमरा की, क्योंकि कंपनी का ऑनर 6एक्स अपने कैमरे के लिए अधिक पसंद किया गया था।

कंपनी के वेइबो पोस्ट से यह कन्फर्म हुआ है कि ऑनर 7एक्स आज के ट्रेंड को फॉलो करेगा और इसलिए फोन में फील व्यू डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रेश्यो 18:9 होगा।
फोन के अब तक सामने आए लीक्स और रुमर के चलते कहा जा सकता है कि यह फोन 5.5 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आएगा। जो कि मिड रेंज और हाई एंड स्मार्टफोन दोनों में ही इन दिनों पॉपुलर है। फोन में ऑक्टा कोर किरिन 670 एसओसी प्रोसेसर होगा, इसकी रैम 4जीबी तक की हो सकती है। यह फोन EMUI 5.1 ओएस के साथ आएगा जो कि एंड्रायड नॉगट पर बेस्ड होगा।
हाल ही में ऑनर के बारे में खबर आई है कि कंपनी भारत में भी एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। यह नया डिवाइस चार कैमरे के साथ आएगा, जिसमें डूअल सेटअप कैमरा रियर और फ्रंट दोनों साइड में मौजूद होगा। यह डिवाइस भी बजेल लेस डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। वहीं चाइना में कंपनी हाल ही में maimang6 भी लॉन्च किया है, यह फुल व्यू डिस्प्ले और डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








