Home
News

4GB रैम वाला Honor 8 Lite हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

By Neha
Honor 7X : Unique and Special features (Hindi)

हुवावे का ब्रांड ने बुधवार को अपने स्मार्टफोन हॉनर 8 लाइट की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने इस फोन को इसी साल मई में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन को 17,999 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया था। अब इस फोन की कीमत 2000 रुपए कम कर दी है और इसे अब 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप अपने लिए 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले किसी फोन की तलाश में हैं, तो ये स्मार्टफोन डील आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस फोन के बाकी फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।

4GB रैम वाला Honor 8 Lite हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू कलक वेरिएंट में पेश किया गया था। ऑनर 8 लाइट स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में इसके साथ ईएमयूआई 5.0 भी दिया है, इस अपडेट के साथ यह कंपनी पहला स्मार्टफोन है। ईएमयूआई 5.0 को खास एंड्रायड नॉगट को एन्हांस करने के लिए बनाया गया है। जिससे फोन कि परफॉरमेंस बेहतर हो सके।

ऑनर का नया स्मार्टफोन ऑक्टा कोर किरिन 655 प्रोसेसर के साथ आता है। इस प्रोसेसर के साथ फोन में ग्राफ़िक्स के लिए माली टी830 एमपी2 दिया है। जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं, फोन की रैम 4जीबी और इसकी इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

ऑनर 8 लाइट 12एमपी के रियर कैमरा के साथ आएगा, जिसमें एलईडी फ़्लैश और बीएसआई सीएमओएस सेंसर दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा 8एमपी सेल्फी कैमरा का है, जो 77 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन से सेल्फी और ग्रुफीज कैप्चर की जा सकती है।

कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑनर 8 लाइट 4जी VoLTE कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स भी हैं। फोन की बैटरी 3000mAh पॉवर की है। कंपनी का दावा है कि यह 15 घंटों का विडियो एंटरटेनमेंट और 93 घंटों का म्यूजिक प्लेबैक देती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 8 Lite Gets a Price Cut in India. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X