Honor 8 Pro पर यहां मिलेगा 7000 रुपए तक डिस्काउंट
हुवावे सब ब्रांड हॉनर के पॉपुलर हैंडसेट Honor 8 Pro की कीमत 29,999 रुपए है, जो कई स्मार्टफोन खऱीदने वालों के लिए ज्यादा हो सकती है। अगर आप भी बजट में शानदार फीचर्स के साथ स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको 13 मई तक इंतजार करना होगा क्योंकि 13 मई के बाद इस स्मार्टफोन को आप 7000 रुपए तक डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया अपने कस्टमर्स के लिए 13 से 16 मई के बीच सेल का आयोजन करने जा रही हैं। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर होने वाली सेल में कस्टमर्स हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन को 7000 रुपए डिस्काउंट के साथ 22,999 रुपए में खऱीद सकेंगे। फिलहाल अमेजन पर ये फोन डिस्काउंट के साथ 22,999 रुपए में नजर आ रहा है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर ये फोन पुरानी कीमत पर मौजूद है।

बता दें कि अमेजन अपने कस्टमर्स के लिए अमेजन समर सेल और फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल ला रही है। ये दोनों सेल 13 से 16 मई तक चार दिनों के लिए आयोजित की जाएगी।
हॉनर 8 प्रो के अलावा फ्लिपकार्ट सेल में हॉनर के अन्य स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में हॉनर 9 लाइट के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 1000 रुपए डिस्काउंट और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 2000 रुपए डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। हॉनर 9i को 1000 रुपए और हॉनर हॉली पर 500 रुपए डिस्काउंट मिलेगा।
फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में ग्राहकों के लिए Games Corner पेश किया जाएगा। इसमें ग्राहकों को लैपटॉप, मोबाइल और कई अन्य टॉप रेट प्रॉडक्ट को सिर्फ 1 रुपए में खरीदने का मौका मिलेगा। साथ ही चुनिंदा प्रॉडक्ट पर कस्टमर्स को 100 परसेंट कैशबैक भी मिलेगा।
वहीं, अमेजन समर सेल में स्मार्टफोन एक्सेसरीज पर 80 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टफोन की बात करें, तो ग्राहकों को टॉप ब्रांड स्मार्टफोन, ब्लूटूथ हैडफोन, स्पीकर्स, फिटनेस ट्रेकर्स और स्मार्ट वॉच पर 35 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा।
Honor 8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
ऑनर 8 प्रो ग्लास और मेटल से बनाया गया है। यह कॉम्बिनेशन फोन को प्रीमियम लुक देता है और साथ ही इसे मजबूत भी बनाता है। इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इस फोन में 5.7 इंच का एलटीपीएस एलसीड डिस्प्ले है और साथ ही इसमें गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गई है।
ऑनर 8 प्रो में कंपनी का किरिन 960 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6जीबी की रैम भी है और इसकी इंटरनल मैमोरी 128जीबी की है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड कि मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 ओएस पर काम करता है।
हुवावे ऑनर का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 12एमपी डूअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें लेइका लेंस का प्रयोग किया गया है। यह डूअल कैमरा शानदार रिजल्ट देता है। यह 4के विडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। इस फोन में 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है।
ऑनर 8 प्रो स्मार्टफोन में 4000mAh बैटरी दी गई है। इस फोन में ब्लूटूथ 4.2, वाईफाई, हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनफीसी, जीपीएस और आईआर ब्लास्टर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








