Home
News

ऑनर के सबसे शानदार स्मार्टफोन ऑनर 8 प्रो की कीमत घटी

By Agrahi

ऑनर 8 प्रो भारत में जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इस फोन स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपए रखी गई थी।

ऑनर के सबसे शानदार स्मार्टफोन ऑनर 8 प्रो की कीमत घटी

ऑनर 8 प्रो की कीमत अब कम कर दी गई है। कंपनी ने इस फोन कीमत 3,000 रुपए घटा दी है और अब यह फोन 26,999 रुपए में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक एक्सक्लूसिवली अमेज़न पर खरीद सकते हैं। कम कीमत का यह ऑफर मिडनाइट ब्लैक और नेवी ब्लू दोनों वैरिएंट पर है।

ऑनर 8 प्रो कंपनी के स्मार्टफोन ऑनर 8 का ही अपग्रेड वर्जन है। प्रो मॉडल बेहतर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ आता है।

ऑनर के सबसे शानदार स्मार्टफोन ऑनर 8 प्रो की कीमत घटी

ऑनर 8 प्रो स्पेसिफिकेशन
ऑनर 8 प्रो ग्लास और मेटल से बनाया गया है। यह कॉम्बिनेशन फोन को प्रीमियम लुक देता है और साथ ही इसे मजबूत भी बनाता है। इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इस फोन में 5.7 इंच का एलटीपीएस एलसीड डिस्प्ले है और साथ ही इसमें गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गई है।
ऑनर 8 प्रो में कंपनी का किरिन 960 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6जीबी की रैम भी है और इसकी इंटरनल मैमोरी 128जीबी की है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड कि मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 ओएस पर काम करता है।
हुवावे ऑनर का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 12एमपी डूअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें लेइका लेंस का प्रयोग किया गया है। यह डूअल कैमरा शानदार रिजल्ट देता है। यह 4के विडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। इस फोन में 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है।
ऑनर 8 प्रो स्मार्टफोन में 4000mAh बैटरी दी गई है। इस फोन में ब्लूटूथ 4.2, वाईफाई, हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनफीसी, जीपीएस और आईआर ब्लास्टर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 8 Pro gets a price cut of Rs. 3,000, now available at Rs 26,999 . Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X