Honor 8A: 8 जनवरी को होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स
चाइनीज कंपनी Honor ने स्मार्टफोन बाजार में अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है। जिसके चलते कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन को पेश करने में जुटी रहती है। नए साल की शुरुआत हो गई है। ऐसे में कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Honor 8A जल्द लॉन्च करने वाली है।

Honor 8A को 8 जनवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा। जो एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है। ऑनर कंपनी Honor 8A को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, कुछ दिन पहले इस स्मार्टफोन को TENAA पर स्पॉट किया था। जिसके बाद फ्रेश रेंडर Droid Shout के जरिए इंटरनेट पर फोन को स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 2 कलर ऑपशन में लॉन्च करेगी। जिसमें ब्लू और ब्लैक कलर शामिल हैं।
Honor 8A स्पेसिफिकेशन
खबर आ रही है कि Honor 8A में भी पिछले वर्जन की तरह सिंगल कैमरा दिया जाएगा। वहीं फोन में dewdrop नॉच डिस्प्ले दी जा सकती है। स्मार्टफोन के बारें में फैली गई खबरों से पता चलता है कि Honor 8A 6.09-inch डिस्प्ले के साथ आएगा। जिसका रिजॉल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल्स का होगा। फोन में स्टोरेज की बात करें तो Honor 8A में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी/64जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है।
Honor 8A एक डुअल सिम स्मार्टफोन होगा। कैमरा क्वालिटी के बारें में बात करें तो फोन के फ्रंट में 8मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जबकि फोन का रियर कैमरा 13मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। ऑनर के बाकी स्मार्टफोन की तरह फोन में 3.5mm ऑडियो जैक को शामिल किया गया है। Honor 8A Android 9.0 Pie बेस्ड EMUI 9.0 पर बेस होगा। फोन 3,050mAh बैटरी के साथ आएगा। वहीं फोन में MediaTek Helio P35 दिया जा सकता है। फोन की कीमत की बात करें तो अभी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








