Home
News

Honor 8C हुआ लॉन्च, जानिए इस फोन के कुछ खास फीचर्स और कीमत

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei के सब-ब्रांड Honor ने आज अपने घरेलू मार्केट यानि की चीन में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Honor 8C है। जानकारों का मानना है कि यह स्मार्टफोन Honor 7C का ही एक अपग्रेड वर्जन है। इस फोन में फेस अनलॉक, बढ़िया और बड़ी डिस्प्ले, ग्रेडिएंट कलर का वेरिएंट, दमदार प्रोसेसर समेत तमाम फीचर्स है। आइए आपको इस फोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Honor 8C हुआ लॉन्च, जानिए इस फोन के कुछ खास फीचर्स और कीमत

डिस्प्ले और वेरिएंट

इस फोन में 6.26 इंच का एचडी टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। जिसका स्क्रीन रिज्यॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्टोरेज के लिहाज से इस फोन में दो वेरिएंट दिए गए हैं। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है और दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी वेरिएंट वाला है। इन दोनों वेरिएंट वाले फोन की मेमोरी को जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। यह सेंसर एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। आपको बता दें कि इस फोन के दोनों कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं।

प्रोसेसर और कनेक्टिविटी

अब इस फोन के प्रोसेसर पर नजर डालते हैं। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा डुअल सिम वाला यह नया स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर रन करेगा। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। इसके अलावा इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो इसके ज्यादा देर तक टिकने की क्षमता को बढ़ा देती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में बाकी सभी सामान्य स्मार्टफोन की तरह 4G VoLte, Wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक समेत तमाम फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर की सुविधा भी है।

Honor 8C की कीमत

इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। चीनी मार्केट में इस फोन की शुरुआती कीमत 1,099 चीनी युआन यानि करीब 11,800 रुपए रखी गई है। इस कीमत में इस फोन का 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट उपलब्ध होगा। वहीं इस फोन के दूसरे वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,399 चीनी युआन यानि करीब 15,000 रुपए तय की गई है। इस फोन में 4 कलर वेरिएंट होंगे जिसमें ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड और नेब्यूला पर्पल रंग शामिल हैं। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्चिंग के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं दी गई है। तकनीक से जुड़ी हर ख़बर को हिंदी में जानने के लिए हिंदी गिज़बोट से जुड़े रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
China's smart phone maker Huawei's sub-brand Honor today launched its new smartphone, its home market, in China. The name of this smartphone is Honor 8C. This phone has all the features including Face Unlock, Great and Large Display, Variants of Gradient Color, Strong Processor. Let's tell you about this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X