Honor 9 Lite आज हो सकता है लॉन्च

हुवावे का सब ब्रांड हॉनर का लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 9 Lite आज लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस फोन के लॉन्च को लेकर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को लॉन्च होने वाला फोन Honor 9 Lite ही होगा। उम्मीद की जा रही है कि ये फोन फुल स्क्रीन डिजाइन और मिड रेंज स्पेक्स के साथ आ सकता है। हॉनर 9 लाइट का लॉन्च होना इसीलिए भी कंफर्म माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में ये फोन तीन वेरिएंट में मॉडल नंबर के साथ टीना पर लिस्ट किया गया।

चीनी वेबसाइट टीना पर हॉनर 9 लाइट मॉडल नंबर LLD-AL10, LLD-AL00 और LLD-TL10 के साथ नजर आया है। लिस्टिंग के मुताबिक ये फोन तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में नजर आ सकता है। ये फोन फुल स्क्रीन और थिन बैजल के साथ आएगा और साइड बैजल काफी थिन होंगे। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 होगा। इसके अलावा इस फोन में फिजिकल बटन भी नहीं होगा।
हॉनर 9 लाइट के रियर पैनल ग्लास का होगा, जिस पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा जो कैमरा लेंस के राइट साइड में होगा। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगर प्रिंट सेंसर होगा। स्पेक्स की बात करें, तो ये फोन के डुअल कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होगा।

हॉनर के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 5.65- इंच की फुल HD+डिसप्ले होगी, जो 2,160×1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगी। रैम और स्टोरेज के आधार पर हॉनर 9 लाइट को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दिया जाएगा।
दोनों ही वेरिएंट में हुवावे का अपना किरिन 659 चिपसेट दिया जा सकता है। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि कंपनी की तरफ से इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और ज्यादा जानकारी के लिए फिलहाल थोड़ा और इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications