Home
News

Honor 9 Lite क्यों है ऑल राउंडर स्मार्टफोन, यहां जानें

By Neha
Honor 9 Lite First impression (Hindi)

हुवावे सब ब्रांड हॉनर का बजट स्मार्टफोन हॉनर 9 लाइट हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस इंडिया में इस फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट को 10,999 रुपए में लॉन्च किया था। हॉनर का ये दमदार स्मार्टफोन कंपनी के इंडियन फैन्स को काफी पसंद आया है और हर फ्लेश सेल में आउट ऑफ स्टॉक हुआ है।

इस फोन में टेक सेवी यूजर्स के लिए कई दमदार ऑफर्स हैं। ये फोन न सिर्फ दिखने में क्लासी है बल्कि रियल लाइफ में रफ यूज में भी इस फोन का परफॉर्मेंस शानदार है।

इस फोन के खास फीचर्स की बात करें, तो इसमें बेस्ट इन क्लास डुअल लेंस कैमरा सेटअप दिया है, जो इस प्राइस कैटेगिरी में आने वाले बाकी ब्रांड के स्मार्टफोन से इसे अलग बनाता है। इसके अलावा ये फोन 1080 पिक्सल डिसप्ले के साथ 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है।

Honor 9 Lite क्यों है ऑल राउंडर स्मार्टफोन, यहां जानें

हमने हॉनर के इस बजट स्मार्टफोन को यूज किया जाना कि ये स्मार्टफोन न सिर्फ स्टायल बल्कि परफॉर्मेंस में भी सभी बजट स्मार्टफोन में बेस्ट है। आइए जानते हैं हॉनर 9 लाइट क्यों है ऑल राउंडर स्मार्टफोन।

प्रीमियम ग्लास यूनिबॉडी डिजाइन-

प्रीमियम ग्लास यूनिबॉडी डिजाइन-

स्मार्टफोन मेकर्स अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी प्लास्टिक औऱ मेटल बॉडी के साथ पेश करते हैं, वहीं बाकी फोन से अलग हॉनर 9 लाइट स्मार्टफोन शाइनी ग्लास पैनल के साथ आता है। शाइनी ग्लास बैक कवर इस फोन को क्लासी लुक देता है और कई फोन के बीच में भी हॉनर 9 लाइट अलग नजर आता है।

अगर आप दमदार फीचर्स के साथ स्टाइलिश और अट्रेक्टिव लुक स्मार्टफोन के शौकीन हैं, तो ये स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

कंपनी ने इस फोन को सफायर ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और ग्लेशियर ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया है। न सिर्फ डिजाइन और लुक बल्कि लाइट वेट स्मार्टफोन के तौर पर भी जाना जाता है। 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आने वाले इस फोन में थिन बैजल दिया गया है। थिन बैजल के साथ इस फोन की स्क्रीन काफी बड़ी नजर आती है।

18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ 1080 पिक्सल वाला बड़ा स्क्रीन-

18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ 1080 पिक्सल वाला बड़ा स्क्रीन-

मार्केट में इस समय कई स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन स्क्रीन के साथ आते हैं, लेकिन कीमत के मामले में ये फोन हॉनर 9 लाइट से काफी आगे हैं। हॉनर 9 लाइट एक मात्र ऐसा स्मार्टफोन है, जो 15000 रुपए प्राइस सेगमेंट में फ्रंट और बैक में डुअल लेंस कैमरा और 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो स्क्रीन के साथ आता है।

इस फोन में 2,160x1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 5.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है। हॉनर 9 लाइट में गेम्स, वीडियोज का मजा दोगुना हो जाता है।

इस प्राइस पॉइन्ट में शानदार कैमरा क्वालिटी-

इस प्राइस पॉइन्ट में शानदार कैमरा क्वालिटी-

स्मार्टफोन मार्केट में इस समय कोई भी स्मार्टफोन कंपनी इस प्राइस पॉइन्ट में 4 कैमरा नहीं देती है। हुवावे हमेशा से मोबाइल फोटोग्राफी पर फोकस करती आई है, जिनमें से एक है हॉनर 9 लाइट। इस फोन में डुअल फ्रंट और रियर कैमरा दिए गए हैं, जो 13MP+2MP कैमरा सेटअप के साथ आता है।

इस फोन के फ्रंट और रियर में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस कैप्चर की गई इमेज की फील्ड इंफोर्मेंशन प्रोवाइड करता है। आपने कई तस्वीरों में देखा होगा कि सब्जेक्ट पर फोकस करने में बैकग्राउंड डल और ब्लर हो जाता है, लेकिन इस फोन को सेकेंडरी लेंस इसी खासियत के लिए पेश किया गया है।

इस फोन का रियर कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और एडवांस वाइड अपर्चर मोड के साथ आता है, जिससे बोकेह इफेक्ट क्रिएट किया जा सकता है। मोटो जी5एस प्लस के 13 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा के बोकेह इफेक्ट इस फोन के कैमरे का बोकेह इफेक्ट जैसा ही है।

हॉनर के स्मार्टफोन का पोर्टरेट मोड ब्यूटी एल्गोरिदम के साथ आता है, जो फेशियल काउंटर्स, डाइवर्स फीचर्, और कस्टमाइज ब्यूटी इफेक्ट के साथ आता है। इस फोन में दिया 13 मेगापिक्सल का प्रायमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सैकेंडरी कैमरा इस प्राइस कैटेगिरी में हॉनर 9 लाइट को बेस्ट कैमरा फोन ऑप्शन बनाता है।

इस फोन के न सिर्फ रियर बल्कि फ्रंट कैमरा से भी यूजर्स डेप्थ सेंसिंग और बोकेह शॉट्स क्रिएट कर सकते हैं। इस फोन के कैमरा में पोर्टरेट मोड, वाइड अपर्चर मोड, मूवींग पिक्चर्स और ब्यूटी मोड्स वगैरह दिए हैं।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर परफॉर्मेंस-

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर परफॉर्मेंस-

शानदार परफॉर्मेंस के लिए हॉनर 9 लाइट में हुवावे का कस्टम HiSilicon किरिन 659 ऑक्टा कोर SoC दिया गया है। ये 3GB/4GB रैम व 32/64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट्स में आता है, जिन्हें माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन में बिना किसी हैंग प्रॉब्लम के यूजर्स मल्टी टास्किंग का शानदार एक्सपीरियंस ले सकते हैं। फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11, एफएम रेडियो ओटीजी सपोर्ट और ब्लूटूथ आदि कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं।

हुवावे ने फोन में अपना कस्‍टम इमोशन UI दिया है साथ कई सॉफ्टवेयर बदलाव भी किए गए है। ये बदलाव यूजर की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए किए गए है ताकि उसे फोन का इंटरफेस चलाने में कोई दिक्‍कत न हो। इस फोन का यूजर इंटरफेस स्मूद और आसान है साथ ही ये छोटे और यूजफुल बदलाव के साथ आता है।

वन की स्पिलिट स्क्रीन फंक्शन के साथ इसमें यूजर् को मल्टी मैनेजमेंट एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा इस फोन में यूजर्स बैटरी परसेंटेज और सैल्यूलर डेटा नेटवर्क देख सकते हैं, जिससे फोन की बैटरी और नेटरवर्क स्टेटस को मॉनिटर करना आसान होगा।

बेस्ट ऑप्शन और ऑल राउंडर है हॉनर 9 लाइट-

बेस्ट ऑप्शन और ऑल राउंडर है हॉनर 9 लाइट-

इन सभी फीचर्स को जानने के बाद समझा जा सकता है कि हॉनर 9 लाइट इस प्राइस पॉइन्ट में हाई टेक्नोलॉजी के साथ आता है। मार्केट में ऐसा कोई स्मार्टफोन मौजूद नहीं है, जो 10,999 रुपए में प्रीमियम ग्लास डिजाइन, डुअल रियर और फ्रंट कैमरा सेटअप और 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो डिसप्ले के साथ आता है।

अब बात करते हैं हॉनर 9 लाइट की खरीदारी पर मिलने वाले एक्साइटिंग ऑफर्स की। एसबीआई के डेबिट औ क्रेडिट कार्ड से खऱीदारी करने पर इस स्मार्टफोन की कीमत पर फ्लेट 5 परसेंट डिस्काउंटम मिलेगा। इसके अलावा इस फोन पर वोडाफोन यूजर्स के लिए भी खास ऑफर हैं। इस फोन को खऱीदने पर 199 रुपए के रिचार्ज पर यूजर्स को 6 महीने के लिए 295 जीबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
A stylish design, large 18:9 aspect ratio display, intuitive EMUI and capable dual-lens camera setups make Honor 9 Lite your best bet in sub R. 15,000 price segment.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X