दमदार फीचर्स के साथ Honor 9i (2018) लॉन्च, जानें कीमत
Honor ने अपने घरेलू मार्केट चीन में Honor 9i (2018) स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ये स्मार्टफोन बजट प्राइस केटेगिरी में पेश किया है। हॉनर ने इस स्मार्टफोन को प्रीमियम लुक के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को मिरर फिनिश के साथ पेश किया है। स्मार्टफोन कलर वेरिएंट में मार्केट के ट्रेंड को तोड़ते हुए कंपनी ने इस फोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर वेरिएंट में पेश किया है। ये स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च Honor 9i का अपग्रेड वर्जन है।

हॉनर 9i (2018) को चीन में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,399 चीनी युआन यानी करीब 14,600 रुपए है, वहीं 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 1,699 चीनी युआन यानी करीब 17,800 रुपए में लॉन्च किया गया है। हॉनर का ये स्मार्टफोन फिलहाल सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है और भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Honor 9i (2018) स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
हॉनर 9i (2018) स्मार्टफोन में 5.84 इंच का फुल HD+ IPS डिसप्ले दिया है, जो 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को ग्लास फिनिश और मेटेलिक फ्रेम के साथ पेश किया है। इस फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक फीचर दिया है।
हॉनर के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया है। इसका प्रायमरी कैमरा फोन 13 मेगापिक्सल सेंसर और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश दिया है। इसके अलावा फोन का रियर कैमरा PDAF फीचर, HDR, time-lapse और burst मोड के साथ आता है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो ब्यूटी मोड के साथ आता है। फोन के फ्रंट और रियर कैमरा 1080p फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आते हैं।

हॉनर 9i (2018) स्मार्टफोन को कंपनी ने स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया है, जो 64 जीबी वेरिएंट और 128 जीबी वेरिएंट हैं। फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 256 GB तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फोन ऑक्टा-कोर हाईसिलिकन किरीन 659 चिपसेट से लैस है।
डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले हॉनर 9i (2018) स्मार्टफोन में 3000 mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट दिया है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है, जिसके टॉप पर दिया गया है ईएमयूआई 8.0. दिया है।


Click it and Unblock the Notifications







