Home
News

शुरू हुई Honor 9i की सेल, फ्लिप्कार्ट पर मिलेगा 10% डिस्काउंट और बायबैक भी

By Agrahi

ऑनर का लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑनर 9आई अब भारत में सेल के लिए उपलब्ध है. Honor 9i की यह सेल भारत में फ्लिप्कार्ट के जरिए होगी. फ्लिप्कार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान इस फोन को खरीदा जा सकता है. इस फोन की कीमत भारत में 17,999 रुपए है.

शुरू हुई Honor 9i की सेल, फ्लिप्कार्ट पर मिलेगा 10% डिस्काउंट और बायबैक भी

ऑनर के इस फोन को प्रेस्टीज गोल्ड, ऑरोरा ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है. इस फोन की सबसे खास बता है इसका डूअल कैमरा सेटअप, जो कि फ्रंट और बैक दोनों तरफ है. यानी कि यह स्मार्टफोन चार कैमरे के साथ आता है. इसके अलावा फ्लिप्कार्ट इस फोन पर कुछ ऑफर भी दे रही है. जिसमें HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. यह फोन नो कॉस्ट EMI पर उपलब्ध है.

Honor 9i स्पेसिफिकेशन

ऑनर 9आई में बेज़ल फ्री डिस्प्ले है। इस फोन में फुलव्यू 5.9 इंच का HD स्क्रीन है, जो कि 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इसका रेसोल्यूशन 1080*2160 पिक्सल है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास भी दिया गया है। ऑनर के इस फोन में 2.36GHz ऑक्टा कोर किरिन 659 प्रोसेसर है और इसकी रैम 4जीबी की है। इसमें 64जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसकी बैटरी 3340mAh की है, जो कि दो दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। इसमें प्रेस्टीज गोल्ड, ऑरोरा ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक कलर मौजूद है।

फोन के सबसे खास फीचर के बारे में बात करें तो यह फोन 13 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेंसर के फ्रंट कैमरा के साथ आता है, जबकि बैक में 16मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर है। इसमें डूअल टोन LED फ़्लैश है। फोन के दोनों साइड पर दिए गए डूअल कैमरा बोकेह शॉट्स देते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 9i sale debuts in India during Flipkart Diwali sale. The phone is priced at rs 17999 in India. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X