Home
News

Honor 9i भारत में हुआ लॉन्च, चार कैमरे वाला फोन

By Agrahi

हुवावे की सब ब्रांड ऑनर ने अपना नया स्मार्टफोन गोवा में एक इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन Honor 9 नहीं बल्कि Honor 9i है। यह कंपनी के हाल ही में चाइना में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Maimang 6 के जैसा है। साथ ही इसमें मलेशिया में लॉन्च हुए Nova 2i स्मार्टफोन की भी समानताएं हैं।

Honor 9i भारत में हुआ लॉन्च, चार कैमरे वाला फोन

इस लॉन्च के बाद कहा जा रहा है कि हो सकता है यह सभी डिवाइस एक ही हों, जिन्हें अलग अलग देशों में अलग नाम से पेश किया गया है। हालांकि ऐसा क्यों है यह तो कंपनी ही जानें।

हॉनर 9आई की बात करें तो इस फोन की खासियत है इसका डूअल कैमरा सेटअप, जो कि केवल रियर ही नहीं बल्कि फ्रंट में भी है। जो कि नोवा 2आई और मैमंग 6 में भी देखा गया है। इस फोन की एक और खास बात है, इसका फुल व्यू डिस्प्ले।

Honor 9i भारत में हुआ लॉन्च, चार कैमरे वाला फोन

चार कैमरे
फोन के सबसे खास फीचर के बारे में बात करें तो यह फोन 13 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेंसर के फ्रंट कैमरा के साथ आता है, जबकि बैक में 16मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर है। इसमें डूअल टोन LED फ़्लैश है। फोन के दोनों साइड पर दिए गए डूअल कैमरा बोकेह शॉट्स देते हैं।

स्पेसिफिकेशन
ऑनर 9आई में बेज़ल फ्री डिस्प्ले है। इस फोन में फुलव्यू 5.9 इंच का HD स्क्रीन है, जो कि 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इसका रेसोल्यूशन 1080*2160 पिक्सल है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास भी दिया गया है।
ऑनर के इस फोन में 2.36GHz ऑक्टा कोर किरिन 659 प्रोसेसर है और इसकी रैम 4जीबी की है। इसमें 64जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसकी बैटरी 3340mAh की है, जो कि दो दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है।

कीमत
Honor 9i स्मार्टफोन की कीमत भारत में 17,999 रुपए रखी गई है। यह फोन फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव है। इस फोन को अक्टूबर 14 से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसमें प्रेस्टीज गोल्ड, ऑरोरा ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक कलर मौजूद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor 9i with dual front and rear cameras launched in India. Read more detail of the phone and features, price in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X