Honor 10x Lite हुआ लॉन्च, जानिए इस फोन का स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Honor ने 10X Lite को लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में कथित तौर पर साऊदी अरब में लॉन्च कर दिया है। हाालंकि कंपनी ने लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की लेकिन कंपनी की साउदी वेबसाइट पर फोन कीमत के साथ लिस्ट किया जा चुका है।

Honor 10X Lite कीमत-
साउदी अरब वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत SAR 799 (लगभग 15,900 रुपये) है। खबर लिखने तक ये फोन वेबसाइट पर आउट ऑफ स्टॉक दिखाई दे रहा है। अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल नहीं है।
Honor 10X स्पेसिफिकेशन-
फोन की डिस्प्ले 6.67-इंच फुलव्यू फुल एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) है। इसके फ्रंट पैनल पर होल -पंच कटआउट प्लेस्ड है। जो सेल्फी कैमरा के लिए डिजाइन किया गया है। फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है और यह TUV Rheinland सर्टिफाइड है।
Honor 10X लाइट में ऑक्टा-कोर किरिन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि लिस्टिंग में चिपसेट का मॉडल नंबर नहीं दिया गया है। MySmartPrice की रिपोर्ट में अंदाज़ा लगाया गया है कि फोन Kirin HiSilicon 710 चिपसेट दिया हो सकता है। डुअल सिम Honor 10X Lite एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.1 पर ऑपरेट होता है। इसमें गूगल मोबाइल सर्विस (GMS) शामिल नहीं है। बल्कि फोन हुवावे मोबाइल सर्विस पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर 10एक्स लाइट क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस है। प्राइमरी सेंसर एफ/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल है। सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। इसके साथ दो 2 मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर शामिल हैं। फ्रंट पैनल पर होल-पंच कटआउट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
फोन में 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन 5,000 एमएएच बैटरी से पॉवर्ड है जो कि 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल हैं। फोन की मोटाई 9.6 मिलिमीटर और वज़न 206 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








