Honor Band 4 और Honor 8C दोनों कल होंगे लॉन्च
हुवावे का ई-ब्रांड ऑनर अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस स्मार्टफोन को Honor 8C के नाम से जाना जाएगा। अपने स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए कंपनी ने अपनी तैयारी कर ली है। जिसे 29 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, खबर है कि ऑनर अपने स्मार्टफोन के साथ वियरेबल फिटनेस ट्रैकर भी लॉन्च करने वाली है। Honor 8C की तरह Honor Band 4 को भी अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिव बेचा जा सकता है।

Honor Band 4: फीचर्स और प्राइस
यह कंपनी का नया फिटनेस वियरेबल ट्रैकर है जिसे पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। बैंड में 0.95-inch एमोलेड पैनल के साथ 2.5D कर्व ग्लास है। वहीं, फोन के फ्रंट में सर्कुलर होम बटन दिया गया है। बता दें, Honor Band 4 डिवाइस ऑनर बैंड 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कंपनी दावा करती है कि इस फिटनेस ट्रैकर में आपको 6 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें 100mAh की बैटरी दी गई है।
बता दें, चीन में Honor Band 4 की कीमत RMB 199 (लगभग Rs 2,000) तय की गई है। भारत में यह बैंड साफ तौर पर शाओमी के Mi Band 3 को टक्कर देगा। साथ ही Honor Band 4 वॉटर रेसिस्टेंट और हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ आता है। बता दें, Honor Band 4 ब्लूटूथ v4.2 और NFC सपोर्ट करेगा। इसमें 6 एक्सिस gyroscope है जो आपको स्टैप्स को ट्रैक करता है।
Honor 8C स्पेसिफिकेशन
Honor 8C स्मार्टफोन की बात की जाए तो फोन 6.26-inch नॉच HD+ display के साथ आ सकता है। वहीं फोन में Snapdragon 632 chipset, 4GB RAM और 32GB /64GB स्टोरेज का ऑप्शन हो सकता है। फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। साथ ही एक सेंसर 13MP का और दूसरा सेंसर 2MP का हो सकता है। बता दें, फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन EMUI 8.2 पर काम करेगा। फोन में 4,000mAh बैटरी शामिल होगी।


Click it and Unblock the Notifications








