Honor कंपनी सिंगल डे सेल के दौरान बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन में शामिल
भारत में काफी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों ने अपनी किस्मत अजमाई है। जिससे उन्हें उनका फल भी मिला है। भारतीय बाजार में ऐसे कई चाइनीज स्मार्टफोन हैं जो काफी अच्छा प्रर्दशन कर रहे हैं। उन्हीं में से एक है हुवावे का सब ब्रांड ऑनर है। बता दें कंपनी सिंगल डे सेल के दौरान बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। इसी को लेकर सोशल मीडिया में सनसनी फैल गई है।

एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी के स्मार्टफोन्स चीन के दो बड़े रिटेलर्स Tmall.com और JD.com पर बिक्री के मामले में टॉप स्पॉट पर रहे हैं। बता दें, चीन में सिंगल डे की यह एनुअल सेल होती है। जहां लगभग सभी ऑनलाइन सेलर अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अपने सारे प्रॉडक्ट्स को डिस्काउंट में उपलब्ध कराते हैं। इस सेल का आयोजन चीन में हर साल 11 नवंबर को किया जाता है। रिपोर्ट से बताया गया है कि, सेल के दौरान ऑनर मैजिक 2 सेल्स वॉल्यूम और रेवेन्यू के हिसाब से बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन रहे हैं।
स्मार्टफोन की कीमत
इन बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की की कीमत $580 से $720 डॉलर के बीच है। वहीं, GSMArena की डिटेल रिपोर्ट के मुताबिक 1 नवंबर से 11 नवंबर के बीच ऑनर ने स्मार्टफोन ब्रांड, सेल्स वॉल्यूम, रेवेन्यू और टोटल सेल्स रेले टॉप स्पॉट हासिल किया है। जो काफी हैरान कर देने वाला है। बता दें, हाल में कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपने 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचने की बात कही थी। भारत में दिवाली के मौके पर कई ऑफर्स को पेश किया गया था।
वहीं, ऑनर ने भी दिवाली सेल ऑफर पर खूब लाभ कमाया। बता दें, इस दौरान कंपनी की बिक्री में 2017 के मुकाबले 300% की ग्रोथ देखी गई थी। इससे पहले Honor 10 Lite का फ्रंट और बैक डिजाइन भी कर्मशियल रिवील हुआ है। जिसमें बताया गया कि कंपनी स्मार्टफोन को 21 नवंबर को लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








