Home
News

Honor Gala सेल में हॉनर स्मार्टफोन पर मिल रहा है 12000 रुपए का डिस्काउंट

By Neha

हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने हॉनर गाला सेल का आयोजन किया है। कंपनी अपनी 'Honor Gala Sale' का आयोजन फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर कर रही है, जहां हॉनर के हैंडसेट पर कई ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल में Honor 8, Honor 6X, Honor 8 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। अगर आप स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो हॉनर की इस सेल में अपने पसंद का स्मार्टफोन को बेस्ट प्राइस में खऱीद सकते हैं। आइए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स और डील के बारे में।

Honor Gala सेल में हॉनर स्मार्टफोन पर मिल रहा है 12000 रुपए का डिस्काउंट

हॉनर इस सेल का आयोजन फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया के साथ मिलकर कर रहा है। अगर आप हॉनर की इस सेल में से अमेजन इंडिया से स्मार्टफोन खऱीदना चाहते हैं, तो अमेजन इंडिया पर 'HonorWeek' सेक्शन में जाएं। यहां आपको हॉनर के स्मार्टफोन पर ऑफर्स नजर आ जाएंगे।

Honor 6X-

Honor 6X-

Honor 6X के 32जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है, लेकिन इस सेल में आप इस हैंडसेट को सिर्फ 9,999 रुपए में खरीद सकते है। यानी इस पर आपको 2000 रुपए का फ्लेट डिस्काउंट मिल रहा है। Honor 6X के 64जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है, जिसे 2000 रुपए की छूट के साथ 11,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

Honor 8 Smart-

Honor 8 Smart-

Honor 8 Smart हैंडसेट की कीमत 20,999 रुपए है। हॉनर गाला सेल में इस हैंडसेट पर बंपर यानी सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इस हैंडसेट को इस सेल में 8,936 रुपए डिस्काउंट के साथ सिर्फ 12,063 रुपए में खरीद सकते है।

Honor 8-

Honor 8-

हॉनर 8 स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपए है। Honor Gala Sale में आप इस स्मार्टफोन को आप 17,799 रुपए की कीमत के साथ खरीद सकते है। इस हैंडसेट पर 12000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Honor Bee 2 4G VoLTE-

Honor Bee 2 4G VoLTE-

हॉनर के इस स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया पर Honor Gala Sale में आप 4,407 रुपए में खरीद सकते है।

Honor Holly 2 Plus (ग्रे)-

Honor Holly 2 Plus (ग्रे)-

इस स्मार्टफोन को ग्राहक अमेजन इंडिया से 8,240 रुपए और 8,800 रुपए की कीमत के साथ खरीद सकते है।

Honor Holly 3-

Honor Holly 3-

Holly 3 को अमेजन इंडिया पर Honor Gala Sale में 10,499 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Honor MediaPad T3 टैबलेट-

Honor MediaPad T3 टैबलेट-

Honor Gala Sale का फ्लिपकार्ट पर भी आयोजन किया जा रहा है। इस सेल में 8-इंच Honor MediaPad T3 टैबलेट पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद कस्टमर्स इस टैबलेट को 10,999 रुपए की कीमत के साथ खरीद सकते है। इस टैबलेट पर 5,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
honor gala sale 2017 on Amazon india and Flipkart, here you can see more offers on Honor smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X