Honor का 12GB रैम और 50MP कैमरे वाला सस्ता फोन लॉन्च, बस इतनी है कीमत

Honor X40 GT: चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने दो बिल्कुल नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो स्नैपड्रैगन 888 और स्नैपड्रैगन 480+ से लैस होंगे। फोन का नाम X40 GT है जो गेमिंग पर ज्यादा फोकस करता है और Play 6C जो कि एक मिड-रेंज फोन है। हालांकि, इसे चीन में लॉन्च किया गया है और हम इसे जल्द ही भारत में लॉन्च करने की उम्मीद कर रहे हैं।
Honor X40 GT के स्पेसिफिकेशन
Honor X40 GT में 6.81 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट पैनल 144Hz है। नया फोन स्नैपड्रैगन 888 के साथ 2 रैम विकल्प- 8 जीबी या 12 जीबी 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 8-लेयर ग्रेफाइट कूलिंग पैड भी है जो फोन के तापमान को 1 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा कर सकता है।

Honor X40 GT के फीचर
ऑप्टिक्स की बात करें तो Honor X40 GT में 50MP का प्राइमरी कैमरा 2MP का मैक्रो कैमरा और पोर्ट्रेट के लिए 2MP का है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 4,800 एमएएच की बैटरी है जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है और मैजिक यूआई 6.1 को बूट करती है जो कि मौजूदा लेटेस्ट एंड्रॉइड 12 पर आधारित है। स्मार्टफोन एक गेमर के लिए बढ़िया ऑप्शन है क्योंकि स्मार्टफोन में हीटिंग कंट्रोल करने के लिए कूलिंग सिस्टम दिया गया है। आप जितना मर्जी गेम खेल लें ये फोन हीट नहीं होगा।
Honor X40 GT की कीमत
यह ब्लैक, सिल्वर और रेसिंग ब्लैक रंगों में उपलब्ध है और इसकी 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,099 (24,081 रुपये) है। 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत यूजर्स को CNY 2,399 (27,516 रुपये) होगी।
इंडिया में जल्द हो सकता है लॉन्च
यह डिवाइस चीनी बाजार में 18 अक्टूबर 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, रिलीज़ की तारीख और कीमत के बारे में कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है जिस पर यह भारत में उपलब्ध होगी। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इसे इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications