Honor Holly 4 हुआ लॉन्च, आकर्षक कीमत शानदार फीचर्स
ऑनर ने भारतीय मार्केट में अपना एक और बजट स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस नए बजट स्मार्टफोन को होली 4 नाम दिया गया है। कंपनी ने इसे न केवल बेहतर फीचर्स बल्कि बेहद आकर्षक कीमत के साथ लॉन्च किया है।

ऑनर का यह स्मार्टफोन ऑनर के एक्स्टेंसिव 30,000 रिटेल पॉइंट्स पर पूरे 400 शहरों में मिलेगा। कंपनी के अनुसार ऑनर होली 4 को खास उन यूज़र्स के लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में बेहतर स्मार्टफोन चाहते हैं। यह स्मार्टफोन तीन कलर वैरिएंट में आता है, इसमें ग्रे, गोल्ड और सिल्वर मौजूद है।
हुवावे कंस्यूमर बिज़नस ग्रुप इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट पी संजीव ने फोन के लॉन्च पर कहा, 'होली 4 फेस्टिव ऑफर के दौरान लॉन्च किया गया है, क्योंकि यह एक खास पेशकश है। बजट रेंज में यह एक बेहद शानदार स्मार्टफोन है। इसका एलिगेंट मैटेलिक डिज़ाइन और फ़ास्ट फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है'।
स्पेसिफिकेशन
ऑनर होली 4 में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, इसकी रेसोल्यूशन डेंसिटी 720पी है। कंपनी ने इस बजट स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में लॉन्ग लास्टिंग बैटरी दी गई है जो कि 3020mAh पॉवर की है। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो कि इसके बैक साइड में दिया गया है।
ऑनर होली 4 का स्टाइलिश लुक बेहद आकर्षक है, इसमें मेटलिक बॉडी और कर्व्ड डिज़ाइन दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का रियर फेसिंग कैमरा दिया है जिसमें 5मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी है। यह फोन कई यूनीक कैमरा मोड्स के साथ आता है, इसमें time लैप्स, स्लो मोशन, प्रो वीडियो और प्रो पिक्चर जैसे ऑप्शन हैं।
ऑनर होली 4, 3 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, इस फोन की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








