Honor भारत में लॉन्च करेगी View20 स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत
नया साल शुरू हो चुका है, इसी के साथ सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। कंपनियां एक एक करके अपने स्मार्टफोन बाजार में उतार रही है। जिनका काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। उसी तरह ऑनर कंपनी ने भी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन View20 को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया कि वह इस स्मार्टफोन को साल के पहले महीने 29 जनवरी को लॉन्च करेगी।

बता दें, ऑनर कंपनी काफी समय से View20 के टीज को भारत में लॉन्च कर रही थी। गौर किया जाए तो ऑनर का भारतीय ऑफिशियल ट्विटर पेज भी View20 के टीजर्स से ही भरा हुआ है। अब कंपनी ने ट्विट करके View20 स्मार्टफोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट को भी साझा कर दिया है।
ब्रिकी की बात की जाए तो ऑनर ने अपने स्मार्टफोन को पहले से ही अमेजन इंडिया में पोस्ट लिस्ट कर दिया है। बता दें कंपनी ने अपने View20 स्मार्टफोन को साल 2018 दिसंबर में घोषित किया था। वहीं इस हैंडसेट को पहले ही चीन में V20 के नाम लॉन्च किया जा चुका है। View20 स्मार्टफोन ना केवल दुनिया का पहले इन-स्क्रीन फ्रंट कैमरा फोन है, बल्कि यह पहला स्मार्टफोन है जो 48-मेगापिक्सल AI रियर कैमरा के साथ आता है।
कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के बारें में बताया कि यूजर्स इन-स्क्रीन कैमरा होने से स्मार्टफोन में ऑल-स्क्रीन स्मार्टफोन को एक्सपीरिएंस कर सकेंगे। कंपनी ने स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में V20 के नाम से लॉन्च किया है और अब 22 जनवरी से कंपनी इसे ग्लोबली View20 के नाम से लॉन्च करने जा रही है। वहीं, स्मार्टफोन को भारत में 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
Honor V20 स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने V20 में 6.4-इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले को पेश किया है। जो 19.25:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। जैसा हम आपको पहले बता चुके हैं कि ऑनर ने इसमें इन-स्क्रीन कैमरा दिया है, जो 4.5mm डायमीटर के साथ आता है। जो सैमसंग A8s में दिए 6.7mm फ्रंट कैमरा से काफी छोटा है। कैमरा के लिए फोन में 25-megapixel का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है। फोन Kirin 980 चिपसेट के साथ आता है। स्टोरेज के लिए इसमें 6 जीबी रैम या 8 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी का ऑपशन दिया गया है।
जिसे NanoMemory की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन की खास बात इसका बैक कैमरा है। जो 48-मेगापिक्सल के साथ आता है। यह आज तक का सबसे ज्यादा मेगापिक्सल के साथ आने वाला मोबाइल कैमरा है। कंपनी में इसमें Sony IMX586 सेंसर दिया है। बैटरी के लिए फोन में 4,000mAh बैटरी दी गई है। जो 22.5W चार्जर अडेप्टर सपोर्ट के साथ आता है। बता दें, कंपनी View20 स्मार्टफोन को भारत में रेड, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








