Home
News

Honor ने चीन में किया V20 स्मार्टफोन लॉन्च, अगले साल होगा ग्लोबली लॉन्च

हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने भारतीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। कंपनी ने एक से बढ़कर एक शानदार फोन लॉन्च करके सबका दिल जीत लिया है। बता दें, 26 दिसंबर को ही कंपनी ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Honor V20 लॉन्च किया है। वहीं स्मार्टफोन को ग्लोबली 22 जनवरी को Paris में लॉन्च किया जाएगा।

Honor ने चीन में किया V20 स्मार्टफोन लॉन्च, अगले साल होगा ग्लोबली लॉन्च

जिससे दुनियाभर में इसे खरीदा जा सकेगा। इस महीने की शुरुआत में ही ऑनर ने स्मार्टफोन को Hong Kong में हुए एक इवेंट में दिखाया था। स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने ट्विटर में पोस्ट शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि ऑनर अपने V20 (View 20) स्मार्टफोन को भारत में एक्सक्लूसिव अमेजन इंडिया में बेचेगी। बता दें, कंपनी ने V20 (View 20) को अमेजन इंडिया की वेबसाइट में लिस्ट भी कर दिया है।

भारत में जल्द होगा उपलब्ध

Honor ने चीन में किया V20 स्मार्टफोन लॉन्च, अगले साल होगा ग्लोबली लॉन्च

भारत में अमेजन पर फोन को उपलब्ध कराने को लेकर कंपनी ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि 22 जनवरी 2019 को ग्लोबली लॉन्च होने के चलते अनुमान लगाया जा सकता है कि इसे भारत में भी उसी दिन लॉन्च किया जाएगा। चीन में लॉन्च होने के चलते फोन के जानकारी को साझा किया जा सकता है। Honor V20 स्मार्टफोन में 6.4-इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 2310×1080 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 19.25:9 दिया गया है।

कंपनी ने स्मार्टफोन में इन-स्क्रीन कैमरा सैटअप दिया है। जिसका डायमीटर 4.5mm है। वही स्मार्टफोन में 25-megapixel का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है। फोन Kirin 980 चिपसेट के साथ आता है। वहीं V20 स्मार्टफोन 6 जीबी रैम या 8 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

बता दें, कंपनी ने फोन के बैक में 48-मेगापिक्सल कैमरा दिया है। जो काफी ज्यादा मेगापिक्सल मोबाइल कैमरा है और बेहतर तस्वीरें खिंचने में समर्थ होगा। भारत में स्मार्टफोन रेड, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं, फोन में 4,000mAh बैटरी दी गई है। जो सुपर चार्जिंग के लिए 22.5W चार्जर अडेप्टर सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huvaway's All-Brand Honor has made a different identity in the Indian market. The company has won the hearts of all by launching a great phone from one to the other. Let's say, on December 26, the company has launched its new smartphone V20 in China. Smartphone will be launched globally on January 22 in Paris.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X