Honor Magic V3, Magic Vs3, MagicPad 2 और MagicBook Art 14 NoteBook की 12 जुलाई को होगी एंट्री
Honor लगातार अपने नए प्रोडक्ट पेश करने की घोषणा कर रहा है। आने वाले दिनों में कंपनी चीन में कई नए फ्लैगशिप प्रोडक्ट पेश करने जा रही है। कंपनी ने यह कन्फर्म किया है कि वह शेनझेन में होने वाले अपने लॉन्च इवेंट में टैबलेट और लैपटॉप के साथ फोल्डेबल फोन की नेक्स्ट जनरेशन को पेश करने जा रही है।
साथ ही कंपनी ने अब अपने इवेंट की डेट का भी ऐलान किया है और अपने अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में भी कुछ डिटेल्स शेयर की है। Honor ने Honor Magic V3, Honor Magic Vs3, Honor MagicPad 2 और Honor MagicBook Art 14 NoteBook को इवेंट में लॉन्च करने की पुष्टि की है।

Honor इस डेट को लॉन्च करेगा अपने सारे प्रोडक्ट्स
Honor Magic V3, Honor Magic Vs3, Honor MagicPad 2 और Honor MagicBook Art 14 NoteBook को कंपनी चीन में 12 जुलाई को पेश करेगी। इन सभी डिवाइसेज को कंपनी शेनझेन के एक प्रोग्राम में लॉन्च करेगी। चलिए एक नजर इन सभी डिवाइसेज की खूबियों पर भी डाल लेते हैं।
Honor MagicPad 2 में क्या होगा खास
Vivo पर एक प्रमोशनल पोस्टर में कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Honor MagicPad 2 में 12.3 इंच की स्क्रीन होगी। इसे इंडस्ट्री का पहला विजन रिलीफ टैबलेट के रूप में लॉन्च होने का भी दावा किया जा रहा है।
इस टैबलेट में AI-पावर्ड डीफोकस आई प्रोटेक्शन फीचर का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे कंपनी ने MWC शंघाई 2024 इवेंट में शोकेस किया था। सामने आई इमेज से Honor MagicPad 2 के डिजाइन का भी खुलासा होता है। यह एक पतली बॉडी और बहुत पतले बेजल के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ नजर आया है।
वहीं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह टैबलेट जुलाई 2023 में पेश किए गए Honor MagicPad 13 का सक्सेसर होगा। कंपनी के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V3, Honor Magic Vs3 के Honor Magic V2 और Honor Magic Vs2 का सक्सेकर होने की उम्मीद है।
Honor Magic V2 और Honor Magic Vs2 स्पेसिफिकेशंस
Honor Magic V2 और Honor Magic Vs2 को पिछले साल सितंबर और अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था। इनमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC द्वारा पावर्ड किया गया था, जिसमें 6.43 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.92 इंच की इनर स्क्रीन है।
Honor Magic V2 में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 16MP का सेल्फी शूटर भी मौजूद है। बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन 66W Honor SuperCharge सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है। फोल्ड होने पर फोन की मोटाई 9.9 मिमी और अनफोल्ड होने पर 4.7 मिमी है।
Honor Magic Vs2 में भी डिस्प्ले,कैमरा, बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही दिए गए हैं। लेकिन इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 SoC दिया गया है। वहीं इस फोन के फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 10.7 मिमी और अनफोल्ड होने पर 5.1 मिमी है। ऐसी उम्मीद है कि अपने अपकिमंग फोल्डेबल फोन को कंपनी इन सभी खूबियों के साथ पेश करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications








