Honor Play के नए अल्ट्रा वॉलेट कलर वेरिएंट की बिक्री हुई शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स
इस साल अगस्त के महीने में हॉनर कंपनी ने अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का नाम Honor Play था। इस स्मार्टफोन को एक गेमिंग स्मार्टफोन के मक्सद से बनाया गया था। यह फोन लोगों को काफी पसंद भी आया। शायद इसी कारण कंपनी ने इस फोन का एक नया कलर वेरिएंट भी कल भारत में लॉन्च किया है। हमने आपको कल भी हॉनर प्ले के नए कलर वेरिएंट अल्ट्रा वॉलेट के बारे में बताया था।

फोन की कीमत और फीचर्स
इस फोन की कीमत 19,999 रुपए हैं। इस कीमत में आपको इस नए वेरिएंट फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। आपको बता दें कि हॉनर प्ले के 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 19,999 रुपए से शुरू होती है। इस फोन का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 19,999 रुपए में मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट 23,999 रुपए में मिलेगा।
स्मार्टफोन के फीचर्स इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। यह एक डुअल सिम फोन है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट काम करता है। इसके साथ इस फोन में G72 GPU भी काम करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित है और EMUI 8.2 पर चलेगा।
कैमरा सेटअप
इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स पर गौर करें तो इसमें भी एआई फीचर के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। इसके रियर कैमरा का प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर शामिल है।
स्टोरेज और कनेक्टिविटी
इसके अलावा इस स्मार्टफोन में दोनों 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जिसे जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इन सब के अलावा इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4G VOLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। इस फोन की बैटरी भी 3750 एमएएच की है जो फोन को बढ़िया पॉवर देती है।


Click it and Unblock the Notifications








