Home
News

8000mAh बैटरी वाला Honor Power चीन में लॉन्च, कीमत 23300 रुपये से शुरू

स्मार्टफोन मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ Honor ने अपना नया फोन Honor Power लॉन्च कर दिया है। यह ब्रांड की Power सीरीज का पहला स्मार्टफोन है और खास बात यह है कि यह रग्ड (टफ) नहीं होने के बावजूद 8000mAh बैटरी वाला पहला स्मार्टफोन बन गया है।

कंपनी का दावा है कि इसमें दी गई थर्ड-जेनरेशन सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 6 साल तक टिकेगी, यानी यह लॉन्ग टर्म यूज के लिए बेहद दमदार डिवाइस हो सकता है। इस फोन में कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। फोन फिलहाल चाइना में आया है और आने वाले दिनों में इसे ग्लोबल मार्केट में भी लाया जा सकता है।

8000mAh बैटरी वाला Honor Power चीन में लॉन्च

Honor Power की कीमत

Honor Power की कीमत चीन में CNY 1,999 (लगभग 23,300 रुपये) से शुरू होती है। यह Snow White, Desert Gold और Phantom Night Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में आया है। फोन की बिक्री 18 अप्रैल से शुरू होगी। फिलहाल भारत या अन्य देशों में इसकी अवेलेबिलिटी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Honor Power के स्पेसिफिकेशन्स

बैटरी- 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

डिस्प्ले- 6.78-इंच की FHD+ एमोलेड स्क्रीन, 2700×1224 पिक्सल रेजोल्यूशन, DCI-P3 कलर गमट, HDR सपोर्ट और 3,840Hz PWM डिमिंग के साथ मिलती है।

प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ Adreno GPU मिल रहा है।

वेरिएंट्स- 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज ऑप्शन।

कैमरा- रियर में 50MP प्राइमरी + 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेटअप, फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा।

सॉफ्टवेयर- Android 15 बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलता है।

फीचर्स- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, और Honor का खुद का C1+ नेटवर्क चिप, जो कमजोर नेटवर्क में बेहतर कनेक्टिविटी देता है।

कनेक्टिविटी- 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, NFC और USB Type-C पोर्ट।

Honor Power उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो बार-बार चार्जिंग से परेशान रहते हैं या ट्रैवल के दौरान भरोसेमंद बैटरी बैकअप चाहते हैं। इसकी 8000mAh बैटरी के साथ मिलने वाला 66W चार्जिंग सपोर्ट और 6 साल की बैटरी ड्यूरेबिलिटी क्लेम इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X