Honor ब्लॉकबस्टर सेल शुरू, इन स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट
Honor स्मार्टफोन इंडिया में काफी पसंद किए जाते हैं और अगर आप हॉनर स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। हुवावे की सब ब्रांड हॉनर ने अपने फैन्स के लिए हॉनर ब्लॉकबस्टर सेल का ऐलान किया है।
ये सेल 4 दिनों के लिए आयोजित की गई है, जो मंगलवार 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल में हॉनर स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का मौका है।
न सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि क्विक चार्जर और हॉनर की एक्सेसरीज को भी इस सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

27 अप्रैल तक चलने वालीइस सेल में हॉनर के पॉपुलर हैंडसेट Honor 9 Lite और Honor 7X पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। हॉनर 7X के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदने को खऱीदने पर 1000 रुपए कैशबैक मिलेगा।
अगर आप इस फोन के बड़े वेरिएंट को खऱीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि सेल में इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट को खऱीदने पर मोबिक्विक फोन की कीमत पर 10 परसेंट कैशबैक देगी। इसके अलावा इस फोन पर 1000 रुपए डिस्काउंट कूपन भी मिलेगा।

हॉनर 9 लाइट की बात करें, तो इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खऱीदने पर भी मोबिक्विक फोन की कीमत पर 10 परसेंट सुपरकैश देगा, जो 1,000 रुपए तक का हो सकता है। इतना ही नहीं हर दिन पहले 20 कस्टमर्स को ऑर्डर को ऑर्डर करने पर सेल्फी स्टिक मिलेगी।
स्मार्टफोन के अलावा इस सेल में हुवावे क्विकचार्जर एपी32 को 50 परसेंट डिस्काउंट के साथ 4,99 रुपए में खऱीदा जा सकता है। हॉनर 6X और हॉनर 8 लाइट के फोन केस और एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट उपलब्ध है। बता दें कि हॉनर की ये सेल सिर्फ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








