Home
News

खास स्पेक्स और फीचर्स के साथ टीना पर लिस्ट हुआ हुवावे Honor V10

By Neha
Honor 7X : Unique and Special features (Hindi)

हुवावे सब-ब्रांड Honor का लेटेस्ट स्मार्टफोन हाल ही में टीना पर लॉन्च हुआ है। टीना पर लिस्टिंग के दौरान इस फोन के फीचर्स और स्पेक्स भी सामने आए हैं। लिस्ट में Honor V10 के जो फीचर्स सामने आए हैं, उनके मुताबिक ये फोन 5.99-इंच का फुलव्यू स्क्रीन के साथ फुल एचडी+ डिसप्ले के साथ आएगा। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया जाएगा। बात दें कि Honor ने 28 नवंबर को एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी Honor V10 को लॉन्च कर सकती है।

खास स्पेक्स और फीचर्स के साथ टीना पर लिस्ट हुआ हुवावे Honor V10

टीना पर हुई लिस्टिंग के अनुसार Honor V10 स्मार्टफोन में दी गई स्क्रीन रेजल्यूशन 2160×1080 पिक्सल है। साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका लेंस 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

Honor V10 स्मार्टफोन किरीन 970 चिपसेट पर पेश होगा। टीना पर लिस्टिंग के अनुसार ये फोन स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

इसके अलावा फोन के फीचर्स और स्पेक्स को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन किरीन 970 चिपसेट और एंड्राइड 8.0 Oreo के साथ EMUI 8.0 पर रन करेगा।

कहा जा रहा है कि Honor V10 स्मार्टफोन आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस क्षमता से लैस होगा। टीना पर लिस्ट होने से फोन के कुछ स्पेक्स तो क्लियर हो गए हैं, लेकिन बाकी फीचर्स जानने के लिए इस फोन के लॉन्च होने तक का इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor V10 Spotted on TENAA With 5.99 inch Display. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X